फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   byomkesh bakshi is a very excited film

इन बातों पर आप जरूर देखेंगे '..ब्योमकेश बक्शी'

Thu, 02 Apr 2015 03:39 PM IST
Updated Thu, 02 Apr 2015 03:39 PM IST
विज्ञापन
byomkesh bakshi is a very excited film

यशराज बैनर तले बनी फिल्म ब्योमकेश बख्शी इस शुक्रवार को रिलीज होने जा रही है। फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत ने मुख्य भूमिका निभाई है। जिनका फिल्म में गेटअप चर्चा का विषय है।

विज्ञापन


लेकिन सुशांत के गेटअप के अलावा और भी कई खास बातें हैं इस फिल्म में जिनकी वजह से आप यह फिल्म जरूर देखना चाहेंगे। जानिए इंडियन एक्प्रेस के मुताबिक, उन खास बातों के बारे में जो आपको इस फिल्म को देखने के लिए थिऐटर तक खींच कर ले जाएंगी।
विज्ञापन

सुशांत सिंह राजपूत हैं सबसे बड़ी यूएसपी

byomkesh bakshi is a very excited film

टीवी में लोकप्रिय होने के बाद फिल्मों में आए सुशांत ने अपनी पहली ही फिल्म 'काय पोछे' से लोगों का दिल जीत लिया था। शुद्घ देसी रोमांस और पीके जैसी फिल्मों के बाद सुशांत की फैन फॉलोइंग में काफी इजाफा हुआ है।

सुशांत को बॉलीवुड का उभरता सितारा माना जा रहा है। जिनका अभिनय लोगों को पसंद आ रहा है। इस फिल्म में सुशांत एक जासूस की भूमिका में है जिसके लिए उन्होंने काफी मेहनत की है।

सुशांत का लुक बहुत अलग किस्म का है। फिल्म के ट्रेलर में उनको पसंद किया जा रहा है। इसलिए सुशांत के प्रशंसक उनकी यह फिल्म मिस करना नहीं चाहेंगे।

फिल्म का निर्देशक भी शानदार

byomkesh bakshi is a very excited film

यह निर्देशक दिबाकर बनर्जी की फिल्म है जो 'खोसला का घोसला' और 'ओए लकी लकी ओए' जैसी अलग तरह ‌की फिल्में बना चुके हैं जिनकी विषय वस्तु और कहानी काफी पसंद की गई थीं।

दिबाकर सर्वश्रेष्ठ फिल्म का राष्ट्रीय अवार्ड भी जीत चुके हैं। ऐसे में इस काबिल निर्देशक से लोगों को काफी उम्मीदें हैं।

विज्ञापन

दिखेगी प्राचीन संस्कृति की झलक

byomkesh bakshi is a very excited film
फिल्म में 40 के दशक का कोलकाता देखने को मिलेगा। फिल्म इस शहर का पुराना चार्म लोगों को दिखाएगी। फिल्म की शूटिंग कोलकाता में ही कई हिस्सों में की गई है।

अंत तक बना रहेगा रोमांच

byomkesh bakshi is a very excited film

क्योंकि ये एक जासूसी फिल्म है और चर्चित जासूस व्योमकेश बख्‍शी के ऊपर आधारित है ऐसे में बताया जा रहा है कि फिल्म के अंत तक सस्पेंस बना रहेगा।

निर्देशक ने फिल्म को अंत तक रोचक बनाने में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी है। सस्पेंस फिल्में पसंद करने वालों के लिए यह फिल्म एक गिफ्ट जैसी होगी।

और फिर व्योमकेश बख्‍शी तो हैं न..

byomkesh bakshi is a very excited film

शरिन्दु बंधोपाध्याय का काल्पनिक किरदार व्योमकेश बख्‍शी भारत का सबसे चर्चित जासूसी किरदार के रूप में लोकप्रिय हो चुका है।

टीवी पर जब व्योमकेश बख्‍शी नाम का धारावाहिक आया था तो इसने इतिहास बना दिया। सीरियल काफी लोकप्रिय रहा। और अब पहली बार इस किरदार के जलवे किसी फिल्म में दिखाई देंगे।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed