फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   break up between saif and kareena?

इस तरह सैफ अली से अलग होंगी करीना कपूर!

Sat, 08 Nov 2014 03:52 PM IST
Updated Sat, 08 Nov 2014 03:52 PM IST
विज्ञापन
break up between saif and kareena?

क्या वाकई सैफ और करीना अलग होंगे? दोनों का ब्रेक-अप हुआ तो कैसे होगा? इससे पहले कि आप इन सवालों के बारे में ज्यादा सोचे हैं, यह जान लीजिए की जल्द ही यह एक फिल्म की कहानी में होने जा रहा है। फिल्म हैप्पी एंडिंग में नवाब की बेगम करीना मेहमान भूमिका में दिखेंगी। परंतु दोनों यहां प्यार करते दिखने के बजाय झगड़ते और ब्रेक-अप करते नजर आएंगे।

विज्ञापन


फिल्म के एक दृश्य में दिखाया गया है कि कैसे सैफ और उनकी गर्लफ्रेंड के बीच अलगाव होता है। करीना यहां सैफ की गर्लफ्रेंड बनी हैं। खास बात यह है कि सैफ की जिंदगी के जाते हुए करीना उन्हें ‘अंगुली’ दिखाएंगी। जिसका मतलब एक भद्दा इशारा होता है। फिल्म के निर्देशक कष्णा डीके के अनुसार, ‘यह सीन शुरू से स्क्रिप्ट में था। हम समझ नहीं पा रहे थे कि मेहमान भूमिका में किसे लें।
विज्ञापन

करीना आईं फिल्म में

break up between saif and kareena?

फिर अचानक करीना का खयाल आया। हमने सोचा कि असल जिंदगी के पति-पत्नी का ब्रेक-अप दिखाया जाए तो दर्शकों को मजा आएगा। करीना ने यह रोल बढ़िया ढंग से किया है।’ मगर क्या सेंसर बोर्ड ‘अंगुली’ दिखाने पर आपत्ति नहीं करेगा? निर्देशक अब्बास-मुस्तन की फिल्म प्लेयर्स में जब सोनम ने ऐसा किया था तो सीन काट दिया गया था।

डीके को भरोसा है कि फिल्म को सेंसर कॉमिक ढंग से लेगा और सीन में दिखाए हास्य को समझेगा। क्या वाकई ऐसा हो सकेगा, यह फिल्म देख कर पता चलेगा। अब देखना यह है कि करीना का गेस्ट एपीरेंस फिल्म को कितना फायदा पहुंचाता है?

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed