फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   brahmastra actress mouni roy spot with lauren gottlieb looking gorgeous in short orange colors midi dress

Photos: मौनी रॉय को देख पैपराजी ने इस हीरोइन को किया नजरअंदाज, टीवी की नागिन ने दिखाया अपना जलवा

Sun, 31 Jul 2022 09:58 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Sun, 31 Jul 2022 09:58 PM IST
सार

हाल ही में, एक्ट्रेस मौनी रॉय और लॉरेन गॉटलिब को मुंबई के एक रेस्टोरेंट के बाहर स्पॉट किया गया। इस मौके पर दोनों ऑरेंज कलर के आउटफिट में कहर ढा रही थीं। 

विज्ञापन
brahmastra actress mouni roy spot with lauren gottlieb looking gorgeous in short orange colors midi dress
मौनी रॉय के साथ लॉरेन गॉटलिब - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

टीवी की नागिन मौनी रॉय अब बॉलीवुड अभिनेत्री बन चुकी हैं। इन दिनों मौनी रॉय अपनी अपकमिंग फिल्म ब्रह्मास्त्र की वजह से खूब सुर्खियां बटोर रही हैं, जिसमें मौनी का निगेटिव किरदार है। इसके अलावा मौनी अपने लुक्स की वजह से फैंस के बीच चर्चा में आती रहती हैं। हाल ही में अभिनेत्री को अपनी दोस्त के साथ लंच डेट पर मस्ती करते हुए स्पॉट किया गया। इस मौके की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

विज्ञापन

दरअसल, मौनी रॉय को उनकी खास दोस्त लॉरेन गॉटलिब के साथ मुंबई के एक मशहूर रेस्टोरेंट के बाहर स्पॉट किया गया। अभिनेत्री जब अपनी दोस्त के साथ लंच करके इस रेस्टोरेंट से बाहर निकलीं, तो फोटोग्राफर्स ने अभिनेत्री को घेर लिया। और फिर मौनी ने भी फोटोग्राफर्स को कई पोज दिए। कुछ वायरल फोटोज में मौनी अपनी दोस्त के साथ दिख रही हैं तो कुछ फोटोज में अभिनेत्री ने सोलो पोज दिए हैं।। 

विज्ञापन
विज्ञापन

brahmastra actress mouni roy spot with lauren gottlieb looking gorgeous in short orange colors midi dress
मौनी रॉय - फोटो : सोशल मीडिया

इन फोटोज में मौनी का लुक भी कमाल का था। वह अभी दोस्त के साथ ट्विनिंग करती दिखीं। ऑरेंज रंग की मिनी ड्रेस में एक्ट्रेस काफी ज्यादा खूबसूरत दिखीं। मौनी के साथ लॉरेन ने भी ऑरेंज कलर की मिनी ड्रेस पहने हुए थीं, जिसमें वह भी काफी सुंदर लग रही थीं। हालांकि, लॉरेन को इस मौके पर फोटोग्राफर्स जल्दी से पहचान नहीं पाए। लॉरेन ने बॉलीवुड से एक लंबा ब्रेक लिया था और यही वजह होगी कि पैपराजी उन्हें पहचान नहीं पाए। 

बता दें कि मौनी रॉय ने अपने करियर की शुरुआत टीवी से की थी। वह टीवी में 'नागिन' सीरियल के लिए जानी जाती हैं। इसके अलावा, मौनी रियलिटी शो की जज भी बन गई हैं। हाल ही में मौनी रॉय बच्चों का डांस रियलिटी शो जज करती नजर आई थीं। यह उनका बतौर जज पहला रियलिटी शो था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed