फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   box office report of 'the attacks of 26/11' and 'i me aur main'

ठंडी रही 'अटैक्स' और 'आई मी और मैं' की ओपनिंग

Mon, 04 Mar 2013 12:40 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Mon, 04 Mar 2013 12:40 PM IST
विज्ञापन
box office report of 'the attacks of 26/11' and 'i me aur main'

पिछले शुक्रवार को प्रदर्शित हुई दो फिल्में 'द अटैक्स ऑफ 26/11' और 'आई मी और मैं' रिलीज हुई थीं। दर्शकों ने इन दोनों ही फिल्मों को नकार दिया है। चर्चित और अच्छी स्टारकॉस्ट होने के बावजूद यह फिल्में औसत से कम कारोबार कर पायी हैं।

विज्ञापन


26 नवंबर 2008 को मुंबई पर हुए चर्चित आतंकवादी हमले पर केंद्रित रामगोपाल वर्मा की फिल्म 'द अटैक्स ऑफ 26/11' को अच्छा रिस्पांस नहीं मिला है। बॉलीवुड गलियारों में काफी चर्चित रही इस फिल्म को अपेक्षा के अनुरूप ओपनिंग नहीं मिली है। शुरुआती तीन दिनों में इस फिल्म ने महज 5 करोड़ 35 लाख का कारोबार किया है।
विज्ञापन


रिलीज के दिन शुक्रवार को इस फिल्म को 1.45 करोड़ की बिलो एवरेज ओपनिंग मिली। दूसरे दिन शनिवार को इस कलेक्शन में मामूली इजाफा हुआ। दूसरे दिन फिल्म ने एक करोड़ 70 लाख रूपए कमाए। रविवार की छुट्टी का भी ज्यादा लाभ फिल्म को नहीं मिला। रविवार को फिल्म ने करीब सवा दो करोड़ का कारोबार किया। इस तरह शुरुआती तीन दिनों में फिल्म ने 5 करोड़ 35 लाख का कारोबार किया है। फिल्म की चर्चा को देखते हुए यह कलेक्शन बहुत ही कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार को रिलीज हुई दूसरी फिल्म 'आई मी और मैं' भी फ्लाप रही। इस फिल्म ने शुरुआती तीन दिनों महज 5 करोड़, 40 लाख रूपए का कारोबार किया। तीन बड़े सितारों जॉन अब्राहम, चित्रांगदा सिंह और प्राची देसाई की मौजूदगी भी फिल्म को सफल नहीं बना सकी। हां, 'आई मी और मैं' की टीम इस बात से थोड़ी उत्साहित हो सकती है कि उसने 'द अटैक्स ऑफ 26/11' से मामूली बढ़त ले ली है।

कपिल शर्मा निर्देशित फिल्म 'आई मी और मैं' का पहले दिन का कारोबार 1.45  करोड़ रहा। दूसरे दिन इस फिल्म ने 1.75  करोड़ रूपए कमाए। तीसरे दिन रविवार को यह फिल्म दो करोड़ 20 लाख रूपए कमाने में सफल रही। इस तरह इस फिल्म ने शुरुआती तीन दिनों में 5 करोड़ 40 लाख रूपए का कारोबार किया है जो कि 'द अटैक्स ऑफ 26/11' से पांच लाख ज्यादा है।


इस शुक्रवार रिलीज हुई दोनों फिल्मों ने जोड़कर जितनी कमाई की है उससे ज्यादा की कमाई 22 फरवरी को रिलीज हुई 'काई पो चे' ने अपने दूसरे सप्ताह में अकेले कर ली है। 'द अटैक्स ऑफ 26/1' और 'आई मी और मैं' ने मिलकर शुरुआती तीन दिनों में 10 करोड़ 75 लाख की कमाई की है। अभिषेक कपूर निर्देशित फिल्म 'काई पो चे' ने दूसरे सप्ताह में भी 11.10 करोड़ कमाए हैं। अब तक यह फिल्म 40 करोड़ से ऊपर का कारोबार कर चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed