{"_id":"feccfadb4092bdda06ec6b63fb445d4c","slug":"box-office-report-of-lunch-box","type":"story","status":"publish","title_hn":"जानिए 'लंच बॉक्स' और 'फटा पोस्टर..' की कमाई","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
जानिए 'लंच बॉक्स' और 'फटा पोस्टर..' की कमाई
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Tue, 24 Sep 2013 06:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड गलियारों में जबर्दस्त प्रशंसा पाने वाली फिल्म 'लंच बॉक्स' कलेक्शन के मामले में 'फटा पोस्टर निकला हीरो' से पीछे रह गई।
विज्ञापन
पिछले शुक्रवार दो फिल्मों रिलीज हुई थीं। राजकुमार संतोषी की फिल्म 'फटा पोस्टर निकला हीरो' के साथ 'लंच बॉक्स' भी रिलीज हुई थी।
फिल्मी गलियारों में 'लंच बॉक्स' को जीनियस और 'फटा पोस्टर निकला हीरो' को औसत फिल्म बताया गया था। लेकिन कलेक्शन को देखें तो इसका उल्टा हुआ है।
'फटा पोस्टर निकला हीरो' अपने शुरुआती वीकेंड में अब तक 25 करोड़ रूपए कमा चुकी है। इतना कलेक्शन इस बात का संकेत करता है कि फिल्म औसत रूप से अपना कारोबार कर रही है।
शुरुआती तीन दिनों में इस फिल्म ने 22 करोड़ रूपए कमाए। यह शाहिद कपूर के सोलो हीरो वाली किसी भी फिल्म का अब तक का सबसे शानदार कलेक्शन है। इसके पहले शाहिद कपूर की फिल्म मौसम को 21 करोड़ की सबसे ज्यादा ओपनिंग मिली थी।
विज्ञापन
राजकुमार संतोषी निर्देशित इस फिल्म में शाहिद कपूर के साथ इलियाना डीक्रूज की मुख्य भूमिका है। सौरभ शुक्ला और जाकिर हुसैन भी इस फिल्म में खास भूमिकाओं में दिखेंगे।
विज्ञापन
रिलीज हुई दूसरी फिल्म 'लंच बॉक्स' के लिए तारीफें तो खूब हुईं लेकिन इस फिल्म को वैसी ओपनिंग नहीं मिली जैसी कि उम्मीद की जा रही थी। इस फिल्म ने अपने पहले वीकेंड में महज आठ करोड़ रूपए कमाए हैं।