फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   box office report of ishkq in paris and zindagi 50 50

शुक्रवार को रिलीज फिल्मों की रही ये हालत

Mon, 27 May 2013 03:15 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Mon, 27 May 2013 03:15 PM IST
विज्ञापन
box office report of ishkq in paris and zindagi 50 50

बीता हुआ शुक्रवार बॉक्स ऑफिस पर कमाई के मामले में फीका साबित हुआ। कहने तो तो कई हिंदी फिल्में इस शुक्रवार को रिलीज हुईं लेकिन कोई भी फिल्म दर्शक बटोरने में सफल नहीं रही। इसकी तुलना में एकमात्र हॉलीवुड फिल्म ने बेहतर कारोबार किया।

विज्ञापन


प्रीति जिंटा की वापसी शायद दर्शकों को रास नहीं आयी है। कम से कम उनकी फिल्म 'इश्क इन पेरिस' के आंकड़े यही कह रहे हैं। यह फिल्म अपने शुरुआती तीन दिनों में लगभग एक करोड़ ही कमा पायी है। प्रीती जिंटा जैसे बड़ा नाम फिल्म में होते हुए भी दर्शकों ने इस फिल्म को खारिज कर दिया है।
विज्ञापन


रिलीज हुई बाकी दो फिल्में 'जिंदगी 50-50' और 'हम हैं राही कार के' का हश्र और भी बुरा हुआ। यह फिल्में अभी तक 50 लाख रुपए भी नहीं कमा पायी हैं।

'हम हैं राही कार के' में संजय दत्त की मेहमान भूमिका भी फिल्म को नहीं बचा पायी है। बड़े के साथ छोटे शहरों में भी दर्शकों ने फिल्म को बुरी तरह से नकार दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वीना मलिक की पहली हिंदी फिल्म 'जिंदगी 50-50' भी वीना मलिक की वजह से हिट नहीं हो पायी है। शुक्रवार की रिलीज हुईं सभी हिंदी फिल्मों में सबसे कमजोर व्यवसाय इसी फिल्म का रहा है।


हॉलीवुड की फिल्म 'फास्ट एंड फ्यूरिस' हिंदी की इन फिल्मों से बेहतर साबित हुई है। अंग्रेजी के साथ हिंदी में भी रिलीज हुई इस फिल्म ने अपने शुरुआती दो दिनों में 15 करोड़ से अधिक की कमाई की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed