जानिए 'हाइवे' ने 3 दिन में कमाया कितना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इम्तियाज अली के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने पहले दिन औसत शुरुआत की। जिस फिल्म में लीड रोल रणदीप हुड्डा कर रहे हों उससे ज्यादा उम्मींदे नहीं की जा सकतीं। इस फिल्म ने पहले दिन 4 करोड़ का कारोबार किया।
दूसरे दिन भी वैसे हालात
चूंकि फिल्म समीक्षकों ने इस फिल्म को धीमी गति की फिल्म कहा था इसलिए फिल्म पर इसका अच्छा असर नहीं हुआ। दूसरे दिन शनिवार को भी फिल्म बहुत अच्छा कारोबार नहीं कर पाई। शनिवार को इस फिल्म का कलेक्शन सिर्फ 4 करोड़ 50 लाख तक पहुंच पाया।
रविवार को थोड़ा सुधरे कलेक्शन
रविवार को इस फिल्म ने अपेक्षाकृत थोड़ा बेहतर कारोबार किया। रविवार को इस फिल्म ने करीब 6 करोड़ रूपए कमाए। इस लिहास से देखें तो हाइवे अपने पहले वीकेंड में लगभग साढ़े 14 करोड़ कमा पाई है। इसे इम्तियाज अली की कलेक्शन के मामले में कमजोर फिल्म माना जा रहा है। शुक्रवार को ही रिलीज हुई दूसरी फिल्म डर @मॉल वीकेंड तक लगभग 2 करोड़ कमा पाई।