{"_id":"97a273abea1aa599da5915955ea6ce87","slug":"box-office-collection-of-grand-masti","type":"story","status":"publish","title_hn":"'ग्रैंड मस्ती' ने की रिकॉर्ड कमाई","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'ग्रैंड मस्ती' ने की रिकॉर्ड कमाई
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Tue, 17 Sep 2013 12:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अश्लील और द्घिअर्थी संवादों से सजी फिल्म 'ग्रैंड मस्ती' ने पहले वीकेंड पर रिकॉर्ड कमाई की है।
विज्ञापन
इंद्र कुमार निर्देशित इस फिल्म ने अपने पहले वीकेंड में रिकॉर्ड कमाई की है। यह इंद्र कुमार के अलावा इस फिल्म के सभी नायकों की सबसे बड़ी फिल्म बन गई है।
विवेक ओबेरॉय, आफताब शिवदसानी और रितेश देशमुख की मुख्य भूमिका वाली इस फिल्म ने पहले तीन दिनों में 40 करोड़ से अधिक की कमाई कर ली है। यह एक तरह का रिकॉर्ड है।
विज्ञापन
पहले दिन इस फिल्म का कलेक्शन 12 करोड़ से अधिक रहा। दूसरे दिन शनिवार को भी यह फिल्म अच्छा कारोबार करती रही। शनिवार को इस फिल्म ने 13 करोड़ से कुछ अधिक कमाई की।
विज्ञापन
रविवार को फिल्म का कलेक्शन कुछ और सुधरा। रविवार को इस फिल्म ने लगभग 15 करोड़ रूपए कमाए। इस तरह फिल्म शुरूआती तीन दिनों में करीब 40 करोड़ कमाने में सफल रही।
इस फिल्म के साथ रिलीज हुई दो और फिल्में 'हॉरर स्टोरी' और 'जॉन डे बुरी तरह से फ्लॉप रही हैं। हॉरर स्टोरी दो करोड़ तो जॉन डे तीन दिनों में सिर्फ डेढ़ करोड़ ही कमा पाई है।