कमाई में तो इतिहास बना गई 'एक विलेन'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहित शूरी निर्देशित फिल्मा एक विलेन सौ करोड़ क्लब में शामिल हो गई। फिल्म ने 14वें दिन यह उपलब्धि हासिल की। फिल्म को एकता कपूर ने प्रोड्यूस किया था। इस फिल्म में सिद्घार्थ मेल्होत्रा और श्रद्घा कपूर ने मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं। रितेश देशमुख इस फिल्म में एक अलग अंदाज में ही नजर आए हैं।
श्रद्घा की दूसरी सफल फिल्म
यह श्रद्घा कपूर की किस्मत ही है कि वह लगातार दो 100 करोड़ कमाई करने वाली फिल्म का हिस्सा रही हैं। खास बात यह है कि इन दोनों के ही निर्देशक मोहित शूरी हैं। एक विलेन के पहले श्रद्घा की फिल्म आशिकी 2 भी 100 करोड़ कमाने में सफल रही है।
पिट गई विद्या की फिल्म
एक विलेन फिल्म जरूर हिट रही है लेकिन पिछले शुक्रवार रिलीज हुई विद्या बालन की फिल्म बॉबी जासूस कमाई करने में असफल रही है। समर शेख निर्देशित इस फिल्म में विद्या बालन एक जासूस की भूमिका में हैं। फिल्म ने एक सप्ताह में लगभग 10 करोड़ कमाए हैं।