फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Border 2 producer Nidhi Dutta Binoy Gandhi become parents to baby girl named Sitara

Nidhi Dutta: 'बॉर्डर 2' की निर्माता निधि दत्ता ने दिया बेटी को जन्म, नाना बने जेपी दत्ता; सेलेब्स ने दी बधाई

Thu, 17 Jul 2025 09:23 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Thu, 17 Jul 2025 09:23 PM IST
सार

Border 2 Producer: ‘बॉर्डर 2’ की निर्माता निधि दत्ता और उनके पति बिनॉय गांधी के घर एक प्यारी सी बेटी ने जन्म लिया है। गुरुवार को इस जोड़े ने इंस्टाग्राम पर अपनी बेटी के जन्म की खुशखबरी साझा की।
 

विज्ञापन
Border 2 producer Nidhi Dutta Binoy Gandhi become parents to baby girl named Sitara
निधि दत्ता और बिनॉय गांधी - फोटो : इंस्टाग्राम@nidhiduttaofficial

विस्तार

निधि मशहूर फिल्म निर्माता जे.पी. दत्ता की बेटी हैं, जिनकी 1997 की फिल्म ‘बॉर्डर’ भारतीय सिनेमा की सबसे लोकप्रिय युद्ध फिल्मों में से एक है। निधि फिल्म 'बॉर्डर 2' की निर्माता हैं। निधि ने एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया है। इस खुशखबरी को निधि ने खुद सोशल मीडिया पर शेयर किया और साथ ही बेटी के नाम से भी पर्दा उठाया है।
विज्ञापन

 

निधि का पोस्ट
निधि ने इंस्टाग्राम पर एक पिंक रंग का पोस्टर शेयर किया, जिसमें कई हॉट बैलून बने हुए हैं। इसके साथ ही एक झूला भी दिखाई दे रहा है। इस तस्वीर के साथ उन्होंने इस पोस्ट के कैप्शन में लिखा, ' सितारा दत्त गांधी 7.7.2025'। सितारा का जन्म 7 जुलाई को हुआ था। जैसे ही यह खबर सामने आई, फिल्म इंडस्ट्री के लोगों ने बधाई देना शुरू कर दिया। 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Nidhi Dutta (@nidhiduttaofficial)


विज्ञापन
विज्ञापन

सेलेब्स ने दी बधाई
लेखिका और आयुष्मान खुराना की पत्नी ताहिरा कश्यप ने लिखा, "बधाई हो", अभिनेत्री अथिया शेट्टी ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, "सितारा, इस दुनिया में तुम्हारा स्वागत है।", सेलिब्रिटी फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने लिखा, 'बधाई हो', रिद्धिमा कपूर साहनी ने लिखा, 'बधाई हो, साथ ही लाल दिन वाले इमोजी बनाए', सोफी चौधरी ने लिखा, 'आप सभी को बहुत बहुत बधाई!! भगवान आपकी नन्ही राजकुमारी को आशीर्वाद दें', सुनील शेट्टी ने लाल दिल वाला इमोजी बनाए। बोनी कपूर की बेटी अंशुला कपूर ने लिखा, 'बधाई हो', आयुष्मान खुराना ने लिखा, 'वाह! ढेर सारा प्यार और आशीर्वाद', रवीना टंडन ने लाल दिल वाले इमोजी बनाए हैं। 
विज्ञापन

गर्भावस्था की मुश्किलों पर निधि की राय
ANI के एनुसार, हाल ही में निधि ने अपनी गर्भावस्था की मुश्किल यात्रा के बारे में खुलकर बात की। उन्होंने एक इमोशनल इंस्टाग्राम पोस्ट में बताया कि कैसे बांझपन और आईवीएफ (इन विट्रो फर्टिलाइजेशन) की प्रक्रिया से गुजरना उनके लिए चुनौतीपूर्ण था। उन्होंने अपने बेबी बंप को "वर्षों की चाहत, ताकत और हिम्मत" का प्रतीक बताया। निधि ने कहा कि गर्भधारण की कोशिश के दौरान दूसरों की गर्भावस्था की खबरें उनके लिए मानसिक रूप से मुश्किल थीं। उन्होंने आईयूआई और आईवीएफ जैसे इलाजों के बारे में जागरूकता की कमी पर भी बात की।

निधि की राय
निधि ने आगो कहा, "हमारे देश में लोग इन प्रक्रियाओं के बारे में ज्यादा नहीं जानना चाहते, लेकिन हमें इसके बारे में खुलकर बात करनी चाहिए।" उन्होंने अपनी कहानी साझा करते हुए कहा कि वह चाहती थीं कि दूसरी महिलाएं उनकी यात्रा से प्रेरणा लें। "मैं चाहती हूं कि हर महिला को मेरी कहानी से हिम्मत मिले। हार मत मानो, क्योंकि यही तुम्हारे चमत्कार तक पहुंचने का रास्ता है।" निधि ने उन सभी महिलाओं के लिए प्रेरणादायक संदेश दिया जो इस तरह की चुनौतियों से गुजर रही हैं। उन्होंने कहा, "हमें अपनी ताकत ढूंढनी होगी और अपने चमत्कार को हकीकत में बदलना होगा।"

यह भी पढ़ें: Rajamouli: दिन में दिया एग्जाम, रात में हैदराबाद पहुंचकर किया गाना शूट; राजामौली ने की इस एक्ट्रेस की तारीफ
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed