फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Border 2 Movie Song Ghar Kab Aaoge Celebrated at border with the Jawans Sunny Deol Varun Dhawan Sonu Nigam

बीएसएफ जवानों से मिलने पहुंची 'बॉर्डर 2' की टीम, फिल्म के 'घर कब आओगे' गाने पर जमकर थिरके

Sat, 03 Jan 2026 07:43 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sat, 03 Jan 2026 07:43 PM IST
सार

Border 2 Song Ghar Kab Aaoge: फिल्म 'बॉर्डर 2' इस महीने रिलीज होने वाली है। फिल्म का आइकॉनिग सॉन्ग 'घर कब आओगे' रिलीज हो गया है। इस गाने को बॉर्डर पर बीएसएफ जवानों के बीच जाकर फिल्म की टीम ने सेलिब्रेट किया। 

विज्ञापन
Border 2 Movie Song Ghar Kab Aaoge Celebrated at border with the Jawans Sunny Deol Varun Dhawan Sonu Nigam
बीएसएफ जवानों से मिलने पहुंची 'बॉर्डर 2' की टीम - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सनी देओल, वरुण धवन और अहान शेट्टी अभिनीत फिल्म ‘बॉर्डर 2’ का पहला गीत ‘घर कब आओगे’ का वीडियो रिलीज हो चुका है। बीते शुक्रवार गाने का ऑडियो और वीडियो रिलीज हुआ था।  ‘घर कब आओगे’ फिल्म ‘बॉर्डर’ के लोकप्रिय गीत ‘संदेसे आते हैं’ का री-क्रिएटेड वर्जन है। इसे उसी धुन के साथ नए अंदाज और लिरिक्स में पेश किया गया है, जिसे सोनू निगम के साथ अरिजीत सिंह, दिलजीत दोसांझ और विशाल मिश्रा ने गाया है। फिल्म की टीम हाल ही में बीएसएफ जवानों के बीच पहुंची और इस गाने को सेलिब्रेट किया।

विज्ञापन

जवानों के साथ थिरके वरुण धवन और अहान शेट्टी
फिल्म 'बॉर्डर 2' की टीम बीएसएफ जवानों की बीच पहुंची। एक वीडियो सामने आया है। इसमें फिल्म के प्रोड्यूसर भूषण कुमार, फिल्म के सितारे अहान शेट्टी और वरुण धवन नजर आ रहे हैं। इसके अलावा सोनू निगम को भी देखा जा सकता है। सभी लोग जवानों के साथ मिलकर इस गाने को सेलिब्रेट कर रहे हैं। सोनू निगम जवानों के साथ 'घर कब आओगे' गाने को गुनगुनाते हैं। वहीं, वरुण धवन और अहान शेट्टी जवानों के साथ थिरकते हैं। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)


विज्ञापन
विज्ञापन

Border 2 Movie Song Ghar Kab Aaoge Celebrated at border with the Jawans Sunny Deol Varun Dhawan Sonu Nigam
बीएसएफ जवानों से मिलने पहुंची 'बॉर्डर 2' की टीम - फोटो : सोशल मीडिया

मनोज मुंतशिर ने लिखा है गाना    
बता दें कि जावेद अख्तर द्वारा लिखित और अनु मलिक के संगीत से सजे ‘संदेसे आते हैं’ के इस नए वर्जन को मनोज मुंतशिर ने लिखा है। संगीत मिथुन का है। पिछली बार इस गाने को सोनू निगम और रूप कुमार राठौड़ ने गाया था। लेकिन इस बारे गाने में दो नहीं, बल्कि चार गायकों की आवाज है। सोनू निगम, अरिजीत सिंह, दिलजीत दोसांझ और विशाल मिश्रा चारों ने मिलकर इस गाने को अपनी सुरीली आवाज से बड़ी खूबसूरती से सजाया है।

23 जनवरी को रिलीज होगी फिल्म
अनुराग सिंह द्वारा निर्देशित ‘बॉर्डर 2’ 23 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होनी है। फिल्म में सनी देओल के साथ वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे। मोना सिंह, सोनम बाजवा, आन्या सिंह और मेधा राणा भी फिल्म में अहम किरदारों में दिखाई देंगे। देशभक्ति से लबरेज इस फिल्म का टीजर थोड़े दिन पहले रिलीज किया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed