फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Boney Kapoor shares throwback pic of late wife Sridevi from Tirupati temple photo viral

Sridevi: 'तिरुपति बालाजी की कई यात्राओं...', बोनी कपूर ने शेयर की दिवंगत पत्नी श्रीदेवी के साथ पुरानी तस्वीर

Fri, 05 Sep 2025 10:30 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Fri, 05 Sep 2025 10:30 AM IST
सार

Boney Kapoor Tirupati Temple: बॉलीवुड निर्माता-निर्देशक और एक्टर बोनी कपूर ने आज अपनी दिवंगत पत्नी श्रीदेवी की एक पुरानी तस्वीर शेयर कर एक्ट्रेस के फैंस को खुश और इमोशनल कर दिया है।
 

विज्ञापन
Boney Kapoor shares throwback pic of late wife Sridevi from Tirupati temple photo viral
दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी के साथ बोनी कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम@boney.kapoor

विस्तार

दिवंगत बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रीदेवी का हर कोई दीवाना है। बोनी और उनकी बेटी जान्हवी कपूर अक्सर सोशल मीडिया पर श्रीदेवी को याद करते रहते हैं, जिससे उनके फैंस को भी उनकी कुछ पुरानी झलक और यादें ताजा हो जाती हैं। आज बोनी कपूर ने अपनी पत्नी श्रीदेवी के साथ तिरुपति बालाजी मंदिर की एक पुरानी तस्वीर सोशल मीडिया हैंडल पर साझा की है। 
विज्ञापन

बोनी का पोस्ट
आज बोनी कपूर ने श्रीदेवी और अपनी एक पुरानी तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की है। इन दोनों की यह तस्वीर तिरुपति मंदिर की है। इस तस्वीर में श्रीदेवी गुलाबी साड़ी में और बोनी धोती में नजर आ रहे हैं। दोनों मंदिर की सीढ़ियों पर एक खास पल में साथ बैठे हैं। इस शानदार पुरानी तस्वीर के साथ बोनी ने कैप्शन में लिखा 'तिरुपति बालाजी की हमारी कई यात्राओं में से एक।'

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Boney.kapoor (@boney.kapoor)


विज्ञापन
विज्ञापन

तिरुपति और श्रीदेवी
कपूर परिवार का तिरुपति से गहरा लगाव है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जान्हवी कपूर ने बताया था कि श्रीदेवी हर साल अपने जन्मदिन पर तिरुपति मंदिर जाती थीं। शादी के बाद यह सिलसिला कम हो गया, लेकिन जान्हवी अब अपनी मां की याद में उनके जन्मदिन और नए साल पर मंदिर जाती हैं। बोनी और श्रीदेवी का रिश्ता 1987 की फिल्म 'मिस्टर इंडिया' के सेट से शुरू हुआ, जिसमें श्रीदेवी ने अनिल कपूर और अमरीश पुरी के साथ काम किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed