फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   boney kapoor shares sridevi beautiful photo on social media says Indain Beauty daughter janhvi kapoor liked it

Sridevi: बोनी कपूर ने किया श्रीदेवी को याद, शेयर की खूबसूरत तस्वीर; एक्ट्रेस की सुंदरता पर लिखा नोट

Tue, 05 Aug 2025 09:39 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Tue, 05 Aug 2025 09:39 AM IST
सार

Boney Kapoor Post: बॉलीवुड फिल्म निर्माता बोनी कपूर ने आज सोशल मीडिया हैंडल पर अपनी दिवंगत पत्नी श्रीदेवी को याद करते हुए एक बेहद ही खूबसूरत तस्वीर शेयर की है।
 

विज्ञापन
boney kapoor shares sridevi beautiful photo on social media says Indain Beauty daughter janhvi kapoor liked it
श्रीदेवी और बोनी कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम@boney.kapoor

विस्तार

'मिस्टर इंडिया', 'नो एंट्री' और 'वांटेड' जैसी कई शानदार फिल्मों के निर्माण के लिए प्रसिद्ध निर्माता बोनी कपूर ने आज मंगलवार को अपनी दिवंगत पत्नी श्रीदेवी को याद किया। उन्होंने श्रीदेवी की एक बेहद ही खूबसूरत तस्वीर अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर की है। इस तस्वीर के साथ बोनी ने श्रीदेवी की खूबसूरती पर एक खास नोट भी लिखा है।
विज्ञापन

बोनी का पोस्ट
बोनी कपूर ने आज अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी दिवंगत पत्नी और बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रीदेवी की एक बेहद ही खूबसूरत तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में श्रीदेवी प्यारी मुस्कान बिखेरती नजर आ रही हैं। साउथ स्टाइल के लुक में उनकी यह तस्वीर बेहद ही सुंदर और आकर्षक है। श्रीदेवी की इस प्यारी और मुस्कुराती तस्वीर के साथ बोनी ने कैप्शन में लिखा, 'इंडियन ब्यूटी'। बोनी के इस लेटेस्ट पोस्ट को उनकी बेटी और बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर ने लाइक किया है।

View this post on Instagram

A post shared by Boney.kapoor (@boney.kapoor)


विज्ञापन
विज्ञापन

फैंस के कमेंट्स
श्रीदेवी की दक्षिण भारत की पारंपरिक पोशाक में यह तस्वीर उनके फैंस को भी बेहद पसंद आ रही है। एक फैन ने लिखा, 'कोई भी उनके जैसा नहीं था और न ही कभी होगा', एक फैन ने लिखा, 'तुम जहां भी रहो महफूज हो दिल मेरा मांगे बस ये दुआ', एक फैन ने लिखा, 'यह कुणाल गोस्वामी के साथ "कलाकार" फिल्म से है', एक फैन ने लिखा, 'सर आपकी पत्नी एक स्टार थीं, भगवान उन्हें स्वर्ग में आशीर्वाद दें, आप बहुत भाग्यशाली हैं कि वह आपकी पत्नी थीं।'
 
विज्ञापन

श्रीदेवी ने किया था वजन कम करने के लिए प्रेरित
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, हाल ही में बोनी कपूर ने बिना जिम के 26 किलो वजन कम करके इंटरनेट पर तहलका मचा दिया। वह अपने इस बदलाव का श्रेय अपनी दिवंगत पत्नी श्रीदेवी को देते हैं। हालांकि इसके लिए बोनी ने रात का खाना छोड़कर सूप पीना और नाश्ते में फलों का जूस और ज्वार की रोटी लेना शामिल किया। एक इंटरव्यू के दौरान बोनी ने बताया कि उनकी दिवंगत पत्नी श्रीदेवी ने उन्हें अपने स्वास्थ्य को प्राथमिकता देने और वजन कम करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed