Boney Kapoor On Mother’s Day: ‘सबसे फेवरेट हेलो और मुश्किल गुडबाय’, मदर्स डे पर कपूर भाईयों ने किया मां को याद
Anil and Boney Kapoor on Mother’s Day: आज मदर्स डे के अवसर पर बोनी कपूर, अनिल कपूर और संजय कपूर ने अपनी मां निर्मल को याद करते हुए सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें शेयर की हैं। इन खास तस्वीरों के साथ उन्होंने इमोशनल नोट भी लिखा है।
विस्तार
बोनी ने इंस्टाग्राम पर अपनी मां की कई तस्वीरों को शेयर करते हुए उन्हें याद किया और कैप्शन में लिखा, 'मां आप मेरी सबसे पसंदीदा नमस्ते और सबसे कठिन अलविदा थीं।
अनिल कपूर ने अपनी मां को आज मदर्स डे पर याद करते हुए एक स्पोशल स्टोरी इंस्टाग्राम पर शेयर की है। इस इंस्टाग्राम स्टोरी में अनिल ने अपनी मां की कई पुरानी तस्वीरों को मिलाकर एक कोलाज बनाया है। इन तस्वीरों के साथ अनिल ने कैप्शन में लिखा, 'हैप्पी मदर्स डे'
संजय कपूर ने अपनी मां के साथ कई पुरानी और नई तस्वीरों को शेयर किया और साथ ही कैप्शन में लिखा, 'हैप्पी मदर्स डे आज और हमेशा'। संजय की इस पोस्ट पर उनकी पत्नी और अभिनेत्री महीप कपूर और बेटी शनाया ने कमेंट में लाल दिल वाले इमोजी बनाए हैं।
बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर की मां निर्मल कपूर का शुक्रवार 2 मई, 2025 शाम को मुंबई के एक निजी अस्पताल में वृद्धावस्था संबंधी बीमारियों की वजह निधन हो गया था।
यह भी पढ़ें: Mother's Day: 'आपका प्यार मेरे लिए सबसे बड़ा उपहार है', सनी देओल ने 'मदर्स डे' पर मां के साथ तस्वीरें कीं शेयर