Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Border 2 actor Sunny Deol special post with Prakash Kaur on happy mothers day says your love is greatest gift

Mother's Day: 'आपका प्यार मेरे लिए सबसे बड़ा उपहार है', सनी देओल ने 'मदर्स डे' पर मां के साथ तस्वीरें कीं शेयर

Sun, 11 May 2025 01:01 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Sun, 11 May 2025 01:01 PM IST
सार

Sunny Deol Specail Post: आज मदर्स डे के दिन खास तौर पर बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल ने अपनी मां प्रकोश कौर के साथ कई बेहतरीन तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर किया और एक इमोशनल नोट भी लिखा।

विज्ञापन
Border 2 actor Sunny Deol special post with Prakash Kaur on happy mothers day says your love is greatest gift
मां प्रकाश कौर के साथ सनी देओल - फोटो : इंस्टाग्राम@iamsunnydeol

विस्तार

सनी देओल ने आज अपनी मां प्रकाश कौर को मदर्स डे पर शुभकामनाएं देते हुए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की है, जिसमें उन्होंने मां के साथ कई तस्वीरों की एक स्लाइड शेयर कीं और साथ ही एक इमोशनल नोट भी लिखा, जो अब सोशल मीडिया पर फैंस के बीच चर्चा का विषय बन चुका है।
विज्ञापन
Trending Videos

सनी देओल का इंस्टाग्राम पोस्ट
सनी देओल ने आज इंस्टाग्राम पर अपनी मां प्रकाश के साथ कई तस्वीरों की एक मूविंग स्लाइड शेयर की है। इन बेहतरीन और शानदार तस्वीरों की स्लाइड के साथ सनी ने कैप्शन में लिखा, 'उस महिला के लिए जिसने मुझे बिना कुछ मांगे सब कुछ दिया - आपका प्यार मेरे लिए सबसे बड़ा उपहार है। मदर्स डे की शुभकामनाएं, मां।' सनी की इस पोस्ट पर गदर अभिनेत्री अमीषा पटेल ने कमेंट में दिल वाले इमोजी बनाए हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Sunny Deol (@iamsunnydeol)



 
विज्ञापन
विज्ञापन

फैंस ने दी प्रतिक्रिया 
सनी की इस पोस्ट पर उनके फैंस ने भी जमकर प्यार लुटाया है। सनी के एक फैन ने लिखा, 'मातृ दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं', एक और फैन ने लिखा, 'सबसे प्यारी मां और बेटा', एक और फैन ने लिखा, 'हैप्पी मदर्स डे हार्दिक शुभकामना', एक और फैन ने लिखा, 'आपको मदर्स डे की हार्दिक शुभकामनाएं सनी भैया'

यह भी पढ़ें: Madame Tussauds: लंदन के मैडम तुसाद में लगा राम चरण का वैक्स स्टैचू, पेट डॉग राइम की क्यूटनेस ने जीता दिल
विज्ञापन

सनी देओल का वर्कफ्रंट
सनी देओल इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'लाहौर 1947' और 'बॉर्डर 2' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इन दोनों ही फिल्मों में सनी का अलग किरदार देखने को मिलेगा। 'बॉर्डर 2' में का निर्देशन अनुराग सिन्हा करेंगे और इसका निर्माण भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, जेपी दत्ता और निधि दत्ता करेंगे। यह 1997 की हिट 'बॉर्डर' का सीक्वल है। इस फिल्म में सनी के अलावा वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ, अहान शेट्टी भी महत्वपूर्ण भूमिका में नजर आएंगे।

यह भी पढ़ें: Hrithik NTR: ऋतिक-एनटीआर की 'War 2' के तेलुगु संस्करण के लिए मिल रही बड़ी डील, जानिए कीमत..
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed