{"_id":"ca9d9ee0e72869d203b0e6b03eff1f6e","slug":"boney-kapoor-gets-death-threats","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोनी कपूर को मिली जान से मारने की धमकी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बोनी कपूर को मिली जान से मारने की धमकी
मुंबई ब्यूरो
Updated Thu, 05 Sep 2013 02:49 PM IST
विज्ञापन
फिल्म निर्माता और श्रीदेवी के पति बोनी कपूर को जान से मारने की धमकी मिली है। इस धमकी के बाद पूरा कपूर परिवार घबराहट में है।
विज्ञापन
फोन पर जान से मारने की धमकी मिलने के बाद जाने माने प्रोड्यूसर बोनी कपूर ने स्थानीय ओशिवारा पुलिस स्टेशन में अपनी शिकायत दर्ज करवाई है।
बोनी कपूर के अनुसार फोन करनेवाला आदमी उन चोरों का संबंधी है, जिन्हें साल भर पहले उनकी शिकायत पर गिरफ्तार कर लिया गया था।
बता दें कि साल भर पहले बोनी कपूर के घर से छह लाख रुपए चोरी हुए थे, इस मामले में दो लोग गिरफ्तार हुए थे। बोनी के अनुसार उन्हें फोन पर यह कहते हुए जान से मारने की धमकी दी गई है कि उनके दो जनों को जेल पहुंचाने का वे बदला लेंगे।
बोनी की शिकायत पर पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। माना जा रहा है कि जेल में बंद दोनों आदमी गैंगस्टर रवि पुजारी से जुड़े हुए हैं। धमकी देने वाला शख्स इसी गैंग का कोई आदमी हो सकता है।
विज्ञापन