{"_id":"5de2b1a38ebc3e54f22ecb38","slug":"boney-kapoor-daughter-anshula-kapoor-explains-the-reason-for-staying-away-from-bollywood","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोनी कपूर की इस बेटी ने फिल्मों से क्यों बनाई है दूरी, सामने आई ये वजह","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बोनी कपूर की इस बेटी ने फिल्मों से क्यों बनाई है दूरी, सामने आई ये वजह
Sun, 01 Dec 2019 06:53 AM IST
Mishra Mishra
एंटरटेंमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेंमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mishra Mishra
Updated Sun, 01 Dec 2019 06:53 AM IST
विज्ञापन
Anshula Kapoor
- फोटो : Social Media
बॉलीवुड के मशहूर निर्माता बोनी कपूर के बेटे अर्जुन कपूर और बेटी जान्ह्वी कपूर फिल्मों में नाम कमा रहे हैं। वहीं उनकी सबसे छोटी बेटी खुशी कपूर एक्टिंग की पढ़ाई कर रही हैं। लेकिन उनकी सबसे बड़ी बेटी अंशुला कपूर ने बॉलीवुड से दूरी बना रखी है। अंशुला अक्सर मुंबई में स्पॉट की जाती हैं लेकिन वो कभी पर्दे पर दिखाई नहीं देती। हाल में एक इंटरव्यू के दौरान अंशुला ने बताया कि आखिर क्यों वो फिल्मों से दूर हैं।
विज्ञापन
अंशुला कपूर ने फैनकाइंड नामक एक सामाजिक पहल की शुरुआत की है। यह धन एकत्रित करने संबंधी एक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म है, जो फैंस और सेलेब्रिटीज को आपस में जोड़ता है। उनकी इस मुहिम में कई बड़े सितारे जुड़ चुके हैं।
विज्ञापन
अंशुला ने कहा, 'अभिनय में मेरी रुचि कभी नहीं रही है। मैं स्टेज पर परफॉर्म करने से डरती थी। 20 लोगों के सामने मैं बात तक नहीं कर पाती थी। अंशुला ने बताया कि उनकी मां थिएटर के लिए उन्हें प्रोत्साहित करती थीं।
विज्ञापन
एक्टिंग में जाने के सवाल पर अंशुला ने कहा कि यहां कुछ ऐसा नहीं है, जिसे मैं सक्रियता से करना चाहूंगी। मैं फैनकाइंड से जुड़ी हूं और पेशेवर स्तर पर एक्टिंग मुझसे नहीं होगी।
Video: अपनी पैंट की चेन बंद करना भूल गए कार्तिक आर्यन, अनन्या पांडे ने याद दिलाया तो हुआ ये हाल