फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Boney Kapoor danced with Shabana on the song of Shammi Kapoor Janhvi Kapoor said Papa...

Boney Kapoor: बोनी कपूर ने शम्मी कपूर के गाने पर शबाना के साथ किया डांस, जान्हवी कपूर बोलीं- पापा...

Sat, 22 Jan 2022 08:07 PM IST
ललित फुलारा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Sat, 22 Jan 2022 08:07 PM IST
सार

शनिवार को बोनी कपूर ने शबाना आजमी के साथ एक डांस वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया जो कि इंटरनेट पर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन
Boney Kapoor danced with Shabana on the song of Shammi Kapoor Janhvi Kapoor said Papa...
फाइल फोटो - फोटो : amar ujala

विस्तार

फिल्म निर्माता बोनी कपूर सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं। वह अक्सर इंस्टाग्राम पर अपनी और अपनी दिवंगत पत्नी श्रीदेवी के साथ ही परिवार की तस्वीरों को भी शेयर करते रहते हैं। वह इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए अपनी मन की भावनाओं को फैंस के साथ साझा करते हैं। शनिवार को बोनी कपूर ने शबाना आजमी के साथ एक डांस वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया जो कि इंटरनेट पर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन


फिल्म जंगली के गाने पर शबाना के साथ डांस कर रहे हैं बोनी
इस वीडियो में फिल्म निर्माता बोनी कपूर अभिनेत्री शबाना आजमी के साथ फिल्म जंगली के गाने पर डांस कर रहे हैं। इस वीडियो को बोनी कपूर के फैंस खूब पसंद कर रहे हैं और इस पर जमकर टिप्पणी कर रहे हैं। इस वीडियो को अब तक 19 सौ से ज्यादा लोगों ने लाइक किया। इस डांस वीडियो पर फैंस दिल वाली इमोजी बना रहे हैं। 
विज्ञापन


वीडियो में बोनी कपूर और शबाना आजमी अभिनेता शम्मी कपूर की फिल्म जंगली के गाने 'मेरे यार शब्बा खैर' पर डांस करते हुए दिख रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि पार्टी 1960 के थीम के ऊपर रखी गई है। इस वीडियो को शेयर करते हुए इसके कैप्शन पर बोनी कपूर ने लिखा, शम्मी कपूर को मेरी श्रद्धांजलि। 
विज्ञापन
विज्ञापन



जान्हवी कपूर ने कमेंट कर लिखा- पापा
इस वीडियो पर जान्हवी कपूर ने कमेंट कर पापा लिखा है। उन्होंने दिल वाली इमोजी भी बनाई है। श्रीदेवी के निधन के बाद से ही बोनी कपूर उनकी याद में सोशल मीडिया पर पुरानी तस्वीरों और पलों को शेयर करते रहते हैं। कई बार वह अपनी बच्चों की बचपन की तस्वीरें भी फैंस के लिए साझा करते हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed