फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Bombay High Court To Hear Kangana Ranaut's Plea Seeking Passport Renewal On June 25

नहीं मिली राहत: कंगना के पासपोर्ट रिन्यूअल मामले में 25 जून तक टली सुनवाई

Tue, 15 Jun 2021 02:10 PM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपाली श्रीवास्तव Updated Tue, 15 Jun 2021 02:10 PM IST
सार

  • कंगना रणौत को पासपोर्ट रिन्यूअल मामले में हाईकोर्ट से राहत नहीं मिली है।
  • बॉम्बे हाईकोर्ट ने मामले की सुनवाई 25 जून तक टाल दी है।
  • कंगना रणौत पर देशद्रोह का मामला चल रहा है।

विज्ञापन
Bombay High Court To Hear Kangana Ranaut's Plea Seeking Passport Renewal On June 25
कंगना रणौत - फोटो : Instagram

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत अक्सर किसी न किसी वजहों से सुर्खियों में छा जाती हैं। कभी कंगना अपने बेबाक बयानों के चलते चर्चा में आ जाती हैं तो कभी किसी कानूनी मामले में उनका पेंच फंस जाता है। अब एक बार फिर कंगना बाम्बे हाईकोर्ट पहुंच गईं हैं और इसी को लेकर वो सुर्खियों में हैं। दरअसल ये मामला कंगना के पासपोर्ट रिन्यूअल का है जिसके चलते कंगना कोर्ट पहुंची थीं। अब खबर आ रही है कि कंगना को पासपोर्ट रिन्यूअल मामले में बॉम्बे हाईकोर्ट से राहत नहीं मिली है। 

विज्ञापन


हाईकोर्ट ने इस मामले पर तुरंत सुनवाई से इनकार करते हुए सुनवाई को 25 जून तक टाल दिया है। बॉम्बे हाईकोर्ट ने कंगना रणौत की याचिका पर सुनवाई करते हुए कहा कि अभिनेत्री ने गलत याचिका दाखिल की है। हाईकोर्ट ने कहा कि जब पासपोर्ट की मियांद खत्म हो रही है तब आखिरी समय में याचिका क्यों दाखिल की गई है? बता दें, रीजनल पासपोर्ट ऑफिस ने कंगना के पासपोर्ट पर आपत्ति जताते हुए उसे रिन्यू करने से मना कर दिया था।
विज्ञापन


वकील रिजवान सिद्दीकी ने कोर्ट में कंगना रणौत का पक्ष रखा। उन्होंने कहा कि पासपोर्ट ऑफिस ने रिन्यू के लिए फॉर्म भरते समय कहा है कि इसे नहीं किया जा सकता। लेकिन इसे लेकर लिखित तौर पर कुछ नहीं है, ये सब मौखिक हुआ है। पासपोर्ट अथॉरिटी ने कहा है कि अगर हाईकोर्ट से एनओसी (NOC) मिलता है फिर उसे वो रिन्यू करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कंगना रणौत को अपनी फिल्म 'धाकड़' की शूटिंग के लिए 15 जून से 20 अगस्त 2021 तक हंगरी के बुडापेस्ट जाना था। पासपोर्ट ऑफिस ने कंगना के पासपोर्ट को रिन्यू करने के लिए कोर्ट के निर्देश की मांग की है क्योंकि उनके ऊपर समुदायों में नफरत फैलाने, सांप्रदायिकता फैलाने, आपत्तिजनक ट्वीट करने और देशद्रोह का मामला चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed