फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Bombay High Court grants bail to Rhea Chakraborty rejects bail plea of her brother Showik Chakraborty

ड्रग्स केस में एक महीने से जेल में बंद रिया चक्रवर्ती को मिली जमानत, एक लाख का निजी मुचलका और पासपोर्ट करना होगा जमा

Wed, 07 Oct 2020 11:14 AM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Wed, 07 Oct 2020 11:14 AM IST
विज्ञापन
Bombay High Court grants bail to Rhea Chakraborty rejects bail plea of her brother Showik Chakraborty
भाई शौविक के साथ रिया चक्रवर्ती (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

ड्रग्स मामले में रिया चक्रवर्ती को जमानत मिल गई है। बॉम्बे हाईकोर्ट ने उन्हें सशर्त जमानत दे दी है। वहीं रिया के भाई शौविक की जमानत याचिका खारिज हो गई है। इसके अलावा ड्रग पेडलर बासित परिहार की जमानत याचिका को भी कोर्ट ने खारिज कर दिया है।

विज्ञापन

 
रिया को एक लाख के निजी मुचलके पर जमानत मिली है। उन्हें अपना पासपोर्ट जमा करना होगा। अगर उन्हें मुंबई से बाहर जाना है तो मंजूरी लेनी होगी। रिया को जब भी पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा उन्हें हाजिर होना होगा।
विज्ञापन


बॉम्बे हाईकोर्ट ने रिया के अलावा तीन लोगों को जमानत दी है। इनमें सैमुअल मिरांडा और दीपेश सावंत भी शामिल हैं। तीनों पर जमानत के लिए एक जैसी ही शर्तें हैं। शौविक को जमानत इसलिए नहीं मिल पाई क्योंकि उन पर रिया चक्रवर्ती से ज्यादा गंभीर आरोप लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
रिया को एनसीबी ने आठ सितंबर को गिरफ्तार किया था। उन्होंने लोअर कोर्ट से दो बार अर्जी खारिज होने के बाद हाईकोर्ट में अपील की थी। इससे पहले बीते मंगलवार को सेशन कोर्ट ने रिया की न्यायिक हिरासत 20 अक्तूबर तक बढ़ा दी थी।

 

रिया पर क्या हैं आरोप
सुशांत सिंह राजपूत केस में रिया चक्रवर्ती पर ड्रग्स की खरीद फिरोख्त करने का आरोप है। रिया और उनके भाई शौविक की कई चैट सामने आई थी जिसमें वो ड्रग्स पेडलर्स से बात कर रहे थे। हालांकि रिया ने खुद ड्रग्स लेने से इनकार किया है। एक इंटरव्यू में अभिनेत्री ने कहा था कि सुशांत सिंह राजपूत अक्सर ड्रग्स का सेवन करते थे। फिल्म केदारनाथ की शूटिंग के वक्त सुशांत को ड्रग्स की लत पड़ चुकी थी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed