फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Bombay HC asks Shahid Kapoor's Jersey makers to sort issues with writer Rajneesh Jaiswal

Jersey: बॉम्बे हाई कोर्ट ने 'जर्सी' के मेकर्स पर छोड़ा फैसला, रजनीश ने लगाया था स्क्रिप्ट चोरी आरोप

Tue, 19 Apr 2022 02:38 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Tue, 19 Apr 2022 02:38 PM IST
सार

शाहिद कपूर की फिल्म 'जर्सी' पिछले कुछ समय से कानूनी पेच में फंसी हुई थी। फिल्म के मेकर्स पर रजनीश जेसवाल नाम के एक राइटर ने स्क्रिप्ट चोरी का आरोप लगाया था।अब इस मामले पर बॉम्बे हाई कोर्ट का फैसला आया है।

विज्ञापन
Bombay HC asks Shahid Kapoor's Jersey makers to sort issues with writer Rajneesh Jaiswal
जर्सी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

शाहिद कपूर की फिल्म 'जर्सी' पिछले कुछ समय से कानूनी पेच में फंसी हुई थी। फिल्म के मेकर्स पर रजनीश जायसवाल नाम के एक राइटर ने स्क्रिप्ट चोरी का आरोप लगाया था। रजनीश ने केस फाइल कर फिल्म में क्रेडिट देने की मांग की थी। अब इस मामले पर बॉम्बे हाई कोर्ट का फैसला आया है।

विज्ञापन

बॉम्बे हाई कोर्ट के जस्टिस के आर श्रीराम और एन आर बोरकर ने फिल्म के मेकर्स को कहा कि उन्हें रजनीश जायसवाल को क्रेडिट देने के बारे में सोचना चाहिए। अब देखने वाली बात ये होगी की कि क्या फिल्म के मेकर्स रजनीश को क्रेडिट देते हैं या नहीं। ये पहली बार नहीं हुआ है कि रिलीज से पहले कोई फिल्म कानूनी पेच मे फंसी हो। पहले भी ऐसे कई मामले आए हैं।
विज्ञापन

'जर्सी' की रिलीज डेट में कई बार बदलाव किया गया है। पहले कोरोना महामारी के चलते फिल्म की रिलीज डेट को बढ़ाकर 14 अप्रैल किया गया था। फिल्म 14 अप्रैल को रिलीज के लिए तैयार भी थी लेकिन तीन दिन पहले ही फिल्म की रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया गया। वहीं, रिलीज डेट को बढ़ाने की वजह 14 अप्रैल को ही रिलीज हुई 'केजीएफ 2' और 13 को रिलीज हुई 'बीस्ट' को माना जा रहा था। हालांकि फिल्म के निर्माता ने कहा था कि कानूनी पचड़ों में फंसने की वजह से ऐसा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
आपको बता दें कि 'जर्सी' इसी नाम से बनी तेलुगू फिल्म का रीमेक है। इस फिल्म में शाहिद कपूर और मृणाल ठाकुर पहली बार साथ नजर आने वाले हैं। वहीं, पंकज कपूर भी फिल्म में मुख्य भूमिका निभाते नजर आएंगे। इसका निर्देशन गौतम तनुश्री ने किया है। 'जर्सी' का इंतजार फैंस काफी समय से कर रहे हैं। फिल्म 22 अप्रैल को सिनेमाघरों में आएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed