फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Bombay HC allows rape case convict Bhool Bhulaiyaa actor Shiney Ahuja to get passport renewed for 10 years

Shiney Ahuja: रेप के दोषी शाइनी आहूजा को HC से मिली बड़ी राहत, अब 10 साल के लिए पासपोर्ट करा सकेंगे रिन्यू

Tue, 08 Aug 2023 09:26 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Tue, 08 Aug 2023 09:26 PM IST
सार

जून 2009 में अभिनेता की घरेलू सहायिका ने शिकायत दर्ज कराई थी कि अभिनेता ने मुंबई में अपने घर पर उसके साथ बलात्कार किया था।

विज्ञापन
Bombay HC allows rape case convict Bhool Bhulaiyaa actor Shiney Ahuja to get passport renewed for 10 years
शाइनी आहूजा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड की कई सुपरहिट फिल्मों में नजर आ चुके अभिनेता शाइनी आहूजा को बॉम्बे हाई कोर्ट की तरफ से बड़ी राहत मिल गई है। उच्च न्यायालय ने एक्टर को 10 साल के लिए अपने पासपोर्ट को रीन्यू कराने की अनुमति दे दी है। वह साल 2011 में अपनी हाउस हेल्प से बलात्कार के आरोप में दोषी ठहराए गए थे और फिलहाल जमानत पर हैं। न्यायमूर्ति अमित बोरकर की एकल पीठ ने इस मामले पर सुनवाई करते हुए कहा कि शाइनी, जिन्हें यहां की एक अदालत ने सात साल जेल की सजा सुनाई थी, 2011 में जमानत मिलने बाद से कोर्ट की सभी शर्तों का पालन कर रहे हैं।

विज्ञापन

Bombay HC allows rape case convict Bhool Bhulaiyaa actor Shiney Ahuja to get passport renewed for 10 years
शाइनी आहूजा - फोटो : सोशल मीडिया
हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत

बता दें कि 48 वर्षीय अभिनेता ने हाई कोर्ट में एक आवेदन दायर किया था, जिसमें कहा गया था कि वर्तमान में अधिकारियों द्वारा उनके पासपोर्ट को केवल एक वर्ष की अवधि के लिए नवीनीकृत (रीन्यू) किया जा रहा है, जिससे उन्हें कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। सुनवाई के दौरान न्यायमूर्ति बोरकर ने संज्ञान लिया कि सजा के निलंबन की अपील के लंबित रहने के दौरान आहूजा के प्रमुख यात्रा दस्तावेज को छह से अधिक मौकों पर नवीनीकृत किया गया है। मामले में सुनवाई के दौरान हाई कोर्ट ने यह भी पाया कि अभिनेता ने जमानत की शर्तो का कोई उल्लंघन नहीं किया है। पीठ ने कहा कि पासपोर्ट प्राधिकारी अपील लंबित होने के आधार पर दस साल की अवधि के लिए पासपोर्ट के नवीनीकरण की मांग करने वाले आहूजा के आवेदन को खारिज नहीं करेंगे और इसे मंजूरी दे देंगे, बशर्ते वह दस्तावेज के नवीनीकरण के लिए पात्र हों।

विज्ञापन
विज्ञापन

Bombay HC allows rape case convict Bhool Bhulaiyaa actor Shiney Ahuja to get passport renewed for 10 years
शाइनी आहूजा
निचली अदालत ने ठहराया था दोषी

बता दें कि जून 2009 में अभिनेता की घरेलू सहायिका ने शिकायत दर्ज कराई थी कि अभिनेता ने मुंबई में अपने घर पर उसके साथ बलात्कार किया था। 14 जून 2009 को गिरफ्तार किए गए शाइनी को मार्च 2011 में एक ट्रायल कोर्ट ने भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (बलात्कार के लिए सजा) के तहत दंडनीय अपराध के लिए दोषी ठहराया था और सात साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई थी। इसके बाद उन्होंने हाई कोर्ट में अपील दायर कर  सजा को निलंबित करने और जमानत पर रिहा करने की मांग की थी, जिसके बाद अप्रैल 2011 में हाई कोर्ट ने उन्हें जमानत दे दी थी। शुरुआत में हाई कोर्ट ने अभिनेता से विदेश यात्रा के लिए अदालत की अनुमति लेने के लिए कहा था, लेकिन बाद में उन्हें ढील देते हुए आवश्यकतानुसार विदेश जाने की अनुमति दे दी थी। गौरतलब है कि निचली अदालत ने सबूतों के आधार पर अभिनेता को सजा सुनाई थी। हालांकि, शिकायतकर्ता मुकदमे के दौरान अपने बयान से मुकर गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed