{"_id":"4c3b6d04-bf86-11e2-a4b2-d4ae52bc57c2","slug":"boman-irani-injured-on-sets-of-his-upcoming-film","type":"story","status":"publish","title_hn":"शूटिंग करते हुए घायल हुए बोमन ईरानी ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
शूटिंग करते हुए घायल हुए बोमन ईरानी
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Sat, 18 May 2013 12:13 PM IST
विज्ञापन
बोमन ईरानी आकाशदीप की फिल्म 'संता बंता' की शूटिंग करते हुए बुरी तरह घायल हो गये हैं। उन्हें काफी चोट आयी है। बोमन ईरानी फिल्म में एक गाने की शूटिंग कर रहे थे तभी उन्हें यह चोट लगी।
विज्ञापन
फिल्म की शूटिंग फिजी में हो रही थी। जिसमें कुछ डांसिंग मूव्स करते हुए उनके पैरों में चोट आ गयी। उन्हें घुटनों में गहरी चोट लगी है और उन्हें डॉक्टर ने आराम लेने की सलाह दी है।
विज्ञापन
इस घटना के बाद बोमन के हिस्से की शूटिंग रोक दी गयी है। बोमन इस बात से बेहद दुखी हैं कि उनकी वजह से फिल्म की शूटिंग रुक रही है, क्योंकि बोमन अपनी वजह से कभी भी शूटिंग नहीं रुकवाते।
विज्ञापन
वे उन प्रोफेशनल एक्टर्स में से एक हैं, जो अपनी टीम का पूरा साथ देते हैं। फिलहाल वे आराम कर रहे हैं। बताते चलें कि इस फिल्म में बोमन के अलावा नेहा धूपिया, राम कपूर और कॉमेडियन जॉनी लीवर मुख्य किरदारों में हैं।