फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Boman Irani express happiness to became director with film the mehta boys says its feeling at iifa award 2025

Boman Irani: फोटोग्राफी से लेकर अभिनय तक के हुनर ने बनाया निर्देशक, द मेहता बॉयज पर बोमन ने किया मजेदार खुलासा

Wed, 19 Mar 2025 09:14 PM IST
Akash Khare आकाश खरे
Updated Wed, 19 Mar 2025 09:14 PM IST
सार

Boman Irani: आईफा अवॉर्ड 2025 के आयोजन में बोमन ईरानी ने हाल ही में अपने निर्देशक बनने के बारे में बात करते हुए खुशी जाहिर की और 'द मेहता बॉयज' के लिए मिली खास तारीफ का भी खुलासा किया। 

विज्ञापन
Boman Irani express happiness to became director with film the mehta boys says its feeling at iifa award 2025
बोमन ईरानी - फोटो : इंस्टाग्राम @ boman_irani

विस्तार

हाल ही में जयपुर में हुए 25वें आईफा ओटीटी अवॉर्ड्स 2025 में बोमन ईरानी भी पहुंचे। हाल ही में बोमन ने निर्देशक की कुर्सी संभाली और 'द मेहता बॉयज' का निर्देशक किया था, जिसके लिए उन्हें काफी सराहना भी मिली। आईफा में बोमन ने अमर उजाला के साथ खास बातचीत के दौरान अपने पूरे करियर की यात्रा के बारे में बात करते हुए दिलचस्प बातों का खुलासा किया।

विज्ञापन

आईफा अवॉर्ड पर क्या बोले बोमन
सबसे पहले बोमन ईरानी ने आईफा अवॉर्ड में शामिल होने पर खुशी जाहिर की। साथ ही उन्होंने इंटरनेशनल इंडियन फिल्म एकेडमी (आईफा) के सह-संस्थापक आंद्रे टिमिन्स, सब्बास जोसेफ और विराफ सरकारी की तारीफ की। बोमन ने कहा कि आईफा मेरा घर जैसा है। मेरा संबंध आंद्रे, सब्बास और विराफ के साथ भाई जैसा है। वे हमारे लिए इतनी मेहनत करते हैं। 25 साल हो गए हैं आईफा को तो उन तीनों का भी हैप्पी बर्थडे है। उन्होंने कमाल का काम किया है इन 25 वर्षों में, मुझे नहीं पता कि हम कैसे उनका शुक्रिया अदा करें, लेकिन वह ऐसा काम करते रहे और हम हर साल आईफा में जाते रहे।
Jaideep Ahlawat: रोमांटिक के साथ कॉमेडी फिल्मों में भी हाथ आजमाना चाहते हैं जयदीप, बोले- कई किरदार निभाना बाकी

विज्ञापन
विज्ञापन

निर्देशक बनकर कैसा महसूस करते हैं बोमन
बोमन ने 'द मेहता बॉयज' के साथ निर्देशन की कमान संभालने के बारे में भी बात की। जब उनसे पूछा गया कि इस फिल्म के लिए मिली तारीफ में कौन सी प्रशंसा उनके लिए बेहद खास रही। इस पर बोमन ने कहा कि फिल्म के लिए मिली टिप्पणियां प्रशंसा नहीं हैं, बल्कि प्यारी भावनाएं हैं। यह फिल्म ऐसी है, जो परिवार साथ बैठ के देख सकता है। एक बेटा अपने पिता के साथ बैठकर यह फिल्म देखें, हाथ पकड़े और उन भावनाओं को महसूस करें कि हम एक-दूसरे के लिए समय नहीं निकाल पाते तो समय निकालने की कोशिश करें, ये तारीफें नहीं, बल्कि भावनाएं हैं, जो मुझे सुनने मिलती हैं तो मुझे खुशी होती है।

विज्ञापन

बोमन फोटोग्राफी में भी रखते हैं दिलचस्पी
इसके साथ ही बोमन ने अपने पूरे करियर की यात्रा को भी याद किया। बोमन ईरानी अपने शुरुआती करियर के दौरान फोटोग्राफी भी कर चुके हैं और इसका उन्हें काफी शौक भी रहा है। फोटोग्राफी करने से लेकर निर्देशन करने तक के सफर के बारे में बात करते हुए बोमन ने कहा कि मैं फोटोग्राफी के लिए पूरा राजस्थान घूमा हूं, यह मेरे लिए बहुत बड़ा असाइनमेंट था। फोटोग्राफी, स्टेज, सिनेमा, जो भी मैंने अब तक अपने करियर में किया है, अब निर्देशक बनने पर वो सभी अनुभव मेरे लिए काम आ रहे हैं। फोटोग्राफी, स्टेज आर्टिस्ट, एड फिल्म्स, सिनेमा और एक्टिंग...ये सब कुछ एक साथ आया तो इनकी वजह से आज मैं डायरेक्टर बन गया।
Zayed Khan: अपनी अगली फिल्म पर अभिनेता ने दिया बड़ा बयान, बोले- ‘जो कुछ भी हूं फिल्म ‘मैं हूं ना’ के कारण हूं’

यहां देखें पूरा इंटरव्यू

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed