{"_id":"5e0052308ebc3e87d4688891","slug":"bollywood-writers-honored-to-awarded-by-swa","type":"story","status":"publish","title_hn":"बॉलीवुड के लेखकों को भी मिलेगा बिरादरी का सम्मान, एसडब्लूए अवार्ड्स के लिए यहां करें आवेदन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बॉलीवुड के लेखकों को भी मिलेगा बिरादरी का सम्मान, एसडब्लूए अवार्ड्स के लिए यहां करें आवेदन
Mon, 23 Dec 2019 11:06 AM IST
भावना शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: भावना शर्मा
Updated Mon, 23 Dec 2019 11:06 AM IST
विज्ञापन
swa awards
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिंदी फिल्मों की सफलता का श्रेय अक्सर अभिनेता और निर्देशक लूट ले जाते हैं। पूरी दुनिया बस उन्हीं की वाह-वाही करती है। फिल्मों के ट्रेलर लॉन्च से लेकर सक्सेस पार्टी तक में वही लाइम लाइट में रहते हैं। इन सब के बीच लेखकों को हमेशा दोयम दर्जे पर रखा जाता है। एक बार स्क्रिप्ट लेने के बाद अक्सर उन्हें किनारे कर दिया जाता है। टेलीविजन शोज और वेब सीरीज का भी यही हश्र है। लेकिन अब इन्हें सम्मानित करने की एक खास पहल शुरू हुई है। वैसे तो इंडस्ट्री से जुड़े कई अवॉर्ड समारोह में इन्हें सम्मानित किया जाता है लेकिन अब पहली बार स्क्रीन राइटर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया हिंदी फीचर फिल्मों, टेलीवीजन शोज और वेब शोज के लेखकों और गीतकारों को खुद सम्मानित करने जा रही है।
स्क्रीन राइटर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एसडब्लूए) ने एसडब्लूए अवार्ड 2020 की घोषणा की है। यह देश का पहला ऐसा अवार्ड समारोह होगा जो पूरी तरह से लेखकों का और लेखकों के लिए होगा। सिनेजगत के मशहूर लेखक इसके निर्णायक मंडल का हिस्सा होंगे। यह पुरस्कार भारत में पटकथा लेखकों, गीतकारों और कथा लेखकों के लिए सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कार की तरह स्थापित किए जा रहे हैं। तैयारी ये है कि साहित्यकारों और साहित्यिक संगठनों के पुरस्कारों की समकक्ष लाया जाए।
पहले पुरस्कारों के तहत 2019 में रिलीज हुईं हिंदी फीचर फिल्मों, टेलीविजन शो और वेब सीरीज के लेखकों का सम्मान किया जाएगा। इन पुरस्कारों की कुल 15 श्रेणियां बनाई गई हैं। पुरस्कारों के लिए लेखकों को खुद आवेदन करना होगा और ये आवेदन 20 दिसंबर 2019 से लेकर 20 जनवरी 2020 तक किए जा सकते हैं। पहले एसडब्लूए पुरस्कार एक भव्य समारोह में अगले साल 16 मई को वितरित किए जाएंगे। इन आवेदनों के लिए स्क्रीन राइटर्स एसोसिएशन की वेबसाइट पर जाने का लिंक ये है : https://www.swaindia.org/