आमिर खान के बाद अजय देवगन ने 'फोड़ा बम'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अजय देवगन ने अपनी मांग से बॉलीवुड को चौंका दिया है। अजय देवगन ने डिमांड किया है कि बॉक्स ऑफिस पर फिल्म के कलेक्शन को मॉनिटर करने के लिए एक रजिस्टर्ड बॉडी हो। अजय ने मुम्बई में फिल्म प्रमोशन के दौरान यह मांग रखी।
उनका कहना है कि बॉक्स ऑफिस सोर्स अलग अलग डाटा देते हैं। यह फिल्म के निर्माता-निर्देशक और सितारों के लिए परेशानी का सबब है। अजय का कहना है कि आजकल फिल्मों की सफलता-असफलता सबकुछ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर ही निर्भर करती है। लिहाजा, इसका सटीक होना जरूरी है।
अजय देवगन की फिल्म एक्शन जैक्शन 5 दिसंबर को रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है। इस फिल्म में अजय देवगन, सोनाक्षी सिन्हा और यामी गौतम मुख्य भूमिका में हैं। बताया जा रहा है कि इस फिल्म के लिए अजय देवगन ने काफी मेहनत किया है।
इससे बदल सकता है बाक्स ऑफिस का गणित
इससे पहले आमिर खान भी 100-200 करोड़ क्लब और कमाई के प्रचार में बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की गणित पर उंगली उठा चुके हैं। पिछले हफ्ते अजय देवगन ने शाहरूख की फिल्म हैप्पी न्यू ईयर के हिट होने पर मुंह खोला था।
अब अजय देवगन ने इससे आगे बढ़कर इसके लिए रजिस्टर्ड मॉनिटर बॉडी की मांग कर दी है। इस मांग से एक तरफ बॉलीवुड पर राज कर रहे बड़े सितारे चौंक पड़े हैं। वहीं अन्य सितारे अजय की इस मांग के पक्ष में लामबंद हो सकते हैं।
फिल्मों के रिलीज होने के बाद प्रमोशन में इस कलेक्शन का जमकर इस्तेमाल किया जाता है। अगर इस तरह की कोई संस्था बनती है तो बाक्स ऑफिस के गणित पर निश्चित ही प्रभाव पड़ेगा।
अजय भी प्रभुदेवा के रंग में रंगे
एक्शन-जैक्सन में अजय देवगन न सिर्फ एक्शन का डोज देते दिखेंगे, बल्कि प्रभुदेवा स्टाइल में जबरदस्त डांस करते भी नजर आएंगे। अजय के साथ-साथ यह फिल्म उनके फैंस के लिए भी सरप्राइज की तरह है।
अजय देवगन इस फिल्म के प्रोमोशन और कमाई को लेकर काफी सतर्कता बरत रहे हैं। कभी वह 100 करोड़ कमाई वाले क्लब पर निशाना साधते हैं तो कभी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के लिए मॉनिटरिंग बॉडी बनाने की मांग रखते हैं। एक्शन जैक्सन 5 दिसंबर को रिलीज होने वाली है।