Bollywood Stars: पाई-पाई को मोहताज हो गए थे ये सितारे, किसी ने बेचा घर तो किसी ने फैलाया फिल्म के लिए हाथ
फेम के साथ ही बॉलीवुड सुपरस्टार्स अताह पैसा भी कमाते हैं। लेकिन नेम-फेम कमाने के भी कभी-कभी इन सितारों की जिंदगी में भी ऐसे दिन आते हैं, जब ये पाई-पाई के मोहताज हो जाते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बॉलीवुड पिछले 110 वर्षों से लोगों का मनोरंजन कर रहा है। इंडस्ट्री में हर रोज बहुत से कलाकार सुपरस्टार बनने का सपना लेकर आते हैं, लेकिन कुछ ही यहां अपना नाम बना पाते हैं। हालांकि, बहुत से इतनी प्रसिद्धि हासिल कर लेते हैं कि उनकी गिनती दुनिया के बड़े-बड़े कलाकारों में होने लगती है। फेम के साथ ही ये सुपरस्टार्स अताह पैसा भी कमाते हैं। लेकिन नेम-फेम कमाने के भी कभी-कभी इन सितारों की जिंदगी में भी ऐसे दिन आते हैं, जब ये पाई-पाई के मोहताज हो जाते हैं। हमारी बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी ऐसे कई सुपरस्टार्स हैं, जो अपने करियर की बुलंदियों पर पहुंचने के बाद भी आर्थिक तंगी का शिकार हो चुके हैं। इनमें बिग बी से लेकर किंग खान तक का नाम शामिल है, चलिए जानते हैं इनके बारे में....
इंडस्ट्री में धर्मेंद्र से लेकर बॉबी देओल तक देओल परिवार के तीन कलाकारों ने राज किया है। लेकिन इसी परिवार का एक और बेटा है, जिसने अपने अभिनय से लोगों का समय-समय पर मनोरंजन किया है। यह और कई नहीं बल्कि अभय देओल हैं। अभय देओल अपने अभिनय के साथ-साथ अपनी नशे की आदतों और विवादों के चलते भी सुर्खियों में रहते हैं। लेकिन आज हम अभिनेता के जीवन की जिस बात के बारे में बात करने वाले हैं, वह उनका आर्थिक तंगी का दौर है। दरअसल, देओल परिवार का यह शहजादा एक समय इतना कर्ज में डूब गया था कि उसे चुकाने के लिए अभय को अपना घर तक बेचना पड़ा था।
बॉलीवुड इंडस्ट्री में सबसे बड़े कलाकार के रूप देखे जाने वाले अमिताभ बच्चन को सभी 'शहंशाह', 'सदी के महानायक' से लेकर और कई नामों से जानते हैं। अमिताभ की फैन फॉलोइंग इस हद तक है कि लोग उन्हें भगवान की तरह पूजते हैं। हालांकि, इतना नामी होने के बाद भी दिग्गज अभिनेता को 1990 के दशक में आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ा था। यह वह दौर था, जिसमें बिग बी की एक भी फिल्म नहीं चल रही थी। यह इतना बुरा दौर था कि अभिषेक बच्चन को अपनी पढ़ाई तक छोड़नी पड़ गई थी। अमिताभ दिवालिया तक हो गए थे, उस समय बिग बी की मदद यश चोपड़ा ने उन्हें एक फिल्म ऑफर करके की थी।
शाहरुख खान
भारत से लेकर विदेश तक अपने नाम के आगे लोगों को 'किंग' लगाने के लिए मजबूर करने वाले शाहरुख खान की फैन फॉलोइंग किसी भी मायने में हॉलीवुड स्टार्स से कम नहीं है। अमीरी की बात करें तो हाल ही में जारी की गई सबसे अमीर सेलेब्स की लिस्ट में शाहरुख के हॉलीवुड के प्रसिद्ध टॉम क्रूज को पीछे छोड़ दिया था। लेकिन इतने अमीर होने बाद भी शाहरुख की जिंदगी में एक दौर ऐसा आया था, जब उन्हें आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ा था। यह वह समय था, जब शाहरुख की बिग बजट फिल्म 'रा. वन' फ्लॉप हो गई थी। इस बड़े बजट की फिल्म के फ्लॉप होने के बाद शाहरुख खान को पैसों की परेशानी झेलनी पड़ी थी।
प्रीति जिंटा
खूबसूरत बाला प्रीति जिंटा इन दिनों फिल्म इंडस्ट्री से दूर अपने परिवार के साथ प्यार भरा वक्त बिता रही हैं। लेकिन, अभिनेत्री अपने जमाने की पॉपुलर अभिनेत्रियों में से एक रही हैं। प्रीति की खूबसूरती से लेकर उनके अभिनय तक पर लोग जान छिड़का करते थे। उनकी ज्यादातर सभी फिल्में हिट हुआ करती थी। हालांकि, जब अभिनेत्री ने अपना प्रोडक्शन हाउस खोला और उसके तहत पहली फिल्म रिलीज की तो वह फ्लॉप हो गई थी। ऐसे में प्रीति जिंटा आर्थिक तंगी से गुजरी थीं।
अनुपम खेर
थिएटर की दुनिया से लेकर बॉलीवुड फिल्मों तक अपने अभिनय का लोहा मनवा चुके अनुपम खेर की गिनती इंडस्ट्री के दिग्गज कलाकारों में होती है। वह काफी चर्चित और संपन्न हैं, लेकिन एक बार अभिनेता बैंक करप्ट हो गए थे। इसके बाद उन पर इतना कर्ज हो गया था कि उसे चुकाने के लिए अनुपम खेर ने एक एक्टिंग स्कूल खोला था।
बॉलीवुड के शोमैन कहलाने वाले राज कपूर ने इंडस्ट्री को एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दी हैं। अभिनेता ने बॉलीवुड को न केवल फिल्में बल्कि कई नगीने भी दिए हैं, जिन्होंने इंडस्ट्री में खूब नाम कमाया। अपनी फिल्मों के जरिए एक्सपेरिमेंट करने के लिए पहचाने जाने वाले राज कपूर ने फिल्म 'मेरा नाम जोकर' बनाई थी, जिसमें उन्होंने एक जोकर की जिंदगी को दिखाने की कोशिश की थी। लेकिन यह फिल्म लोगों को कुछ खास पसंद नहीं आई थी और फ्लॉप हो गई थी। फिल्म के फ्लॉप होने के बाद राज कपूर आर्थिक तंगी का शिकार हो गए थे।