{"_id":"56f245a64f1c1bd420f14d26","slug":"bollywood-stars-are-not-celebrating-holi-because-of-raj-thackeray","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अबकी बॉलीवुड में 'सूखी' रहेगी होली, कारण होंगे राज ठाकरे!","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अबकी बॉलीवुड में 'सूखी' रहेगी होली, कारण होंगे राज ठाकरे!
रवि बुले/अमर उजाला, मुंबई
Updated Wed, 23 Mar 2016 01:14 PM IST
सार
- पांच सितारा होटलों से लेकर रिसॉर्ट तथा सेलेब्रिटियों के बंगलों एवं हाउसिंस सोसायटियों में होली पर रेन डांस न करने को कहा गया है।
- उल्लंघन पर 50 हजार रुपये का जुर्माना। ऐसे में कोई भी बॉलीवुड सेलेब्रिटी अपना नाम खराब करने का जोखिम नहीं उठाएगा।
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महाराष्ट्र सरकार ने होली पर पानी की बर्बादी के विरुद्ध निर्देश जारी किए हैं तो राज ठाकरे ने कहा है, पानी से रंग खेलने वालों को सबक सिखाएंगे। वैसे होली न खेलने की अपील पर दीया मिर्जा को सोशल मीडिया में नाराजगी झेलनी पड़ी है। सेलेब्रिटी सावधान हैं और वे धूमधाम से पानी में रंग खेलने का जोखिम नहीं लेंगे।
महाराष्ट्र में सूखे की स्थिति और मुंबई में जल संकट की आशंका देखते हुए होली खेलना इस साल निजी पसंद-नापसंद से ज्यादा राजनीतिक मुद्दा बन गया है। नतीजा यह कि बॉलीवुड की लगातार रंग खोती होली इस बार सूखी ही बीतने के संकेत हैं।
हाल में दीया मिर्जा के द्वारा ट्विटर पर होली पर पानी की बर्बादी के बरक्स सूखाग्रस्त किसानों की स्थिति पर संदेश से जो बावल उठा, उसे देखते हुए कोई कलाकार रिस्क उठाना नहीं चाहता। होली पर आप ट्विटर पर उनसे केवल शुभकामना संदेशों की उम्मीद करें। किसी सबक की नहीं। उल्लेखनीय है कि कई लोगों ने होली न खेलने की सलाह देने पर दीया मिर्जा को हिंदू विरोधी तक करार दिया।

होली खेलने पर 50 हजार रुपये का जुर्माना
महाराष्ट्र में 90 लाख से ज्यादा किसान सूखे की मार झेल रहे हैं। सरकारी आंकड़ों की मानें तो राज्य के बांधों पर बने जलायशों में केवल 26 फीसदी पानी बचा है। जिसे मानसून से पहले करीब 100 दिन तक चलाना है। मराठवाड़ा इलाके में पानी केवल पांच फीसदी बचा है।
राज्य के कई शहरों में हफ्ते में केवल एक बार पानी की सप्लाई हो रही है और कई जगहों पर पीने का पानी लाने के लिए लोगों पांच से छह किलोमीटर तक पैदल चल रहे हैं। ऐसे में होली पर पानी क्यों बर्बाद किया जाए? स्थिति गंभीर है और आम जनता तथा फिल्मी सितारे दोनों इस बात को समझ रहे हैं।
वैसे पिछले दिनों राज्य के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस ने सबसे ‘सूखी होली’ खेलने का आह्वान किया। राज्य सरकार ने नगरपालिकाओं से मध्य-जून तक स्वीमिंग पूलों और वाटर पार्कों की जल सप्लाई रोकने के आदेश दे दिए। पांच सितारा होटलों से लेकर रिसॉर्ट तथा सेलेब्रिटियों के बंगलों एवं हाउसिंस सोसायटियों में होली पर रेन डांस न करने को कहा गया है।
उल्लंघन पर 50 हजार रुपये का जुर्माना। ऐसे में कोई भी बॉलीवुड सेलेब्रिटी अपना नाम खराब करने का जोखिम नहीं उठाएगा। उधर महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के प्रमुख राज ठाकरे ने चेतावनी जारी कर दी है कि कोई ‘बाहरी व्यक्ति’ होली पर पानी पर बर्बाद करते दिखा तो उनके लोग ‘मनसे अंदाज में’ सबक सिखा देंगे।

टीवी चैनलों की होली भी सूखी
इस बीच टीवी चैनलों की होली दर्शकों को देखने को मिलेगी लेकिन वह भी सूखी रहने वाली है। वैसे बॉलीवुड में हाल के वर्षों में होली का रंग उतरा है। पहले जैसी धूम न फिल्मों में दिखती है और न ही फिल्मवालों के घर में। नई पीढ़ी के ऐक्टरों में तो उत्साह बिल्कुल नहीं दिखता। ज्यादातर ऐक्टर होली पर शूटिंग में मसरूफ रहेंगे या फिर घर पर आराम करेंगे।
अमिताभ बच्चन के घर पर सबकी नजरें होंगी लेकिन उम्मीद है कि वहां होली खेलने की जगह होली मिलन जैसा माहौल होगा। जावेद अख्तर-शबाना आजमी के घर भी पिछले वर्षों में होली मनी है, परंतु इस बार वे पानी के मुद्दे पर सबके साथ खड़े होंगे। राज कपूर की तरह सुभाष घई की होली अब यादों में रह गई है।
टेलीविजन क्वीन एकता कपूर के यहां भी होली का जश्न रंगों से ज्यादा पार्टी की तरह होगा। शाहरुख-सलमान अपनी फिल्मों की शूटिंग में व्यस्त हैं। यशराज कैंप की होली स्टूडियो के बंद दरवाजों होती है। आमिर खान के घर दोस्तों का आना-जाना रहेगा।
दीपिका-प्रियंका जैसी टॉप अभिनेत्रियां देश में नहीं हैं। कैटरीना कैफ और कंगना रनौत की कभी इस त्यौहार में दिलचस्पी नहीं दिखी। फिल्म इंडस्ट्री में माहौल भी बदल चुका है और सितारों पर सेलेब्रिटी हो जाने का रंग गहरा चढ़ गया है। हर कोई खुद को अति-विशिष्ट समझता है। अतः सब अपने-अपने अहंकार के खोल में दुबके रहना ज्यादा ठीक समझते हैं।