RRR: आरआरआर की स्टार कास्ट को जूनियर एनटीआर ने कहा धन्यवाद, पोस्ट शेयर कर जाहिर किए अपने जज्बात
एस एस राजामौली की फिल्म आरआरआर रिलीज होने के बाद से ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। आरआरआर ने अब तक करीब 500 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। साथ ही ये फिल्म इस साल दुनिया भर में बीते रविवार तक सबसे ज्यादा कमाई करने वाली शीर्ष 10 फिल्मों में भी शामिल हो गई है। आरआरआर की सफलता के बाद अब जूनियर एनटीआर ने सोशल मीडिया पर काफी लंबा पोस्ट लिखा है।
अपनी पोस्ट में जूनियर एनटीआर ने फिल्म की स्टार कास्ट और क्रू मेंबर्स का शुक्रिया अदा किया है। उन्होंने लिखा- मुझे फिल्म में अच्छे प्रदर्शन के लिए प्रेरित करने के लिए जक्काना (राजामौली) को धन्यवाद। आपने मुझे अभिनेता के रूप में आगे बढ़ाया और मुझे मेरे किरदार के रूप में आसानी से ढाला।
I’m touched beyond words… pic.twitter.com/PIpmJCxTly
— Jr NTR (@tarak9999) March 29, 2022
जूनियर एनटीआर ने राम चरण को अपना भाई बताते हुए लिखा- तुम्हारे बिना तो मैं आरआरआर में अपने अभिनय की कल्पना भी नहीं कर सकता। उन्होंने लिखा सिर्फ आरआरआर ही नहीं भीम भी आपके बिना अधूरा होता। अभिनेता ने अपने नोट में आलिया भट्ट को पावरहाउस बताया। इसके अलावा उन्होंने अजय देवगन का भी आभार जताया।
जूनियर एनटीआर ने कहा एलिसन डूडी, ओलिविया और रे स्टीवेन्सन भारतीय सिनेमा में आपका स्वागत है। मैं हमारी यादों को हमेशा एक साथ संजो कर रखूंगा। अभिनेता ने मीडिया और फैंस को तहे दिल से धन्यवाद दिया है।