फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   bollywood spasiol affairs

जानेंगे इन अफेयर्स की सच्चाई तो अजीब लगेगा

Fri, 07 Mar 2014 01:46 PM IST
Updated Fri, 07 Mar 2014 01:46 PM IST
विज्ञापन
bollywood spasiol affairs

कैटरीना से अलगाव की खबरों के बाद रणबीर कपूर का नाम उनकी बहन करिश्मा कपूर के पति संजय कपूर की एक्स वाइफ के साथ जोड़ा जा रहा है। दोनों के लिंकअप की खबरें सुर्खियों में हैं। खबरों में जरा भी सच्चाई है तो ये अफेयर बहुत ही चौंकाने वाला है। बॉलीवुड के ऐसे ही कई और अजीबो-गरीब अफेयरों की जानकारी हम आपको दे रहे हैं।

विज्ञापन

अपने ही जीजा की पूर्व पत्नी से चक्कर

bollywood spasiol affairs

रणबीर कपूर यूं तो लड़कियों में काफी लोकप्रिय हैं। दीपिका और कैटरीना जैसी हॉट और सफल हीरोइनों को भी वह अपने प्यार के रंग में रंग चुके हैं। लेकिन अब कैटरीना से ब्रेकअप की खबरों के बाद ऐसी धमाकेदार खबर सुर्खियों में है जो रणबीर की एक अलग ही इमेज पेश कर रही है।

करिश्मा कपूर अपने पति संजय कपूर से अलग रह रही हैं। यूं तो संजय के ब्रेकअप की वजह उनका रंगीला मिजाज बताया जा रहा है लेकिन उनके साले शायद उनसे भी कहीं आगे निकल गए हैं और उनकी पहली पत्नी नंदिता महतानी के साथ प्यार के गुल खिला रहे हैं। नंदिता उनसे उम्र में भी बड़ी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

अक्षय पड़े थे रेखा के फेर में

bollywood spasiol affairs

हैंडसम हंक अक्षय कुमार जब अपने से काफी बड़ी उम्र की हीरोइन रेखा के फेर में पड़ने वाली खबर भी बॉलीवुड में सुर्खियों में रही थी। वैसे तो अक्षय के नाम काफी हीराइनों के साथ जुड़े थे लेकिन रेखा के साथ उनके अफेयर की खबरों ने सबको चौंका कर रख दिया था।
दोनों के बीच नजदीकियों की खबर 'इंटरनेशनल' खिलाड़ी फिल्म के बाद चर्चा में आई थी। रेखा अक्षय से तकरीबन 15 साल बड़ी थीं।

विज्ञापन

इमरान खान ने चुराया था जेनेलिया का दिल

bollywood spasiol affairs

पाकिस्तानी क्रिकेटर वैसे तो अपनी जवानी में लड़कियों के दिलों में घर किया करते थे। लेकिन खबर तब सुर्खियां बनी जब ये सुनने में आया कि जेनेलिया डिसूजा उनके प्यार में पड़ गई हैं। बुजुर्ग इमरान और नजाकत से भरी कमसिन जेनेलिया के प्यार के किस्सों ने सबको हैरत में डाल दिया था।


कंगना का चक्कर आदित्य पांचोली से

bollywood spasiol affairs

अपने से कई अधिक उम्र के आदित्य पांचोली के साथ कंगना की नजदीकियों की खबर जिसने भी सुनी अचंभे में पड़ गया। कंगना आदित्य के बेटे के उम्र जैसी थीं। जैसे ही ये खबर चर्चा में आई सबके होश फाकता हो गए।

क्योंकि इससे पहले आदित्य अपने से 10 साल बड़ी हीरोइन जरीना बहाव के साथ एक सफल शादीशुदा जिंदगी व्यतीत कर रहे थे।


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed