फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   bollywood sad death

बेरोजगार हुए तो मौत चुनी इन 3 सितारों ने

Tue, 07 Jan 2014 01:23 PM IST
Updated Tue, 07 Jan 2014 01:23 PM IST
विज्ञापन
bollywood sad death

रुपहले पर्दे की दुनिया यूं तो बड़ी हसीन नजर आती है लेकिन यहां मुकाम बनाना इतना आसान भी नहीं है। यहां काम करने वाले सितारे पहले धूमकेतू की तरह चमकते हैं लेकिन जब चमक नहीं पाते या रौशनी धीमी पड़ जाती है तो ये अवसाद में चले जाते हैं।

विज्ञापन


साउथ के युवा कलाकार उदय किरण के साथ कुछ ऐसा ही हुआ जिसके चलते उन्होंने आत्महत्या कर ली। बॉलीवुड में भी कई ऐसे केस हैं जिसमें नाकामी के मारे सितारों ने जिंदगी से हारकर मौत को गले लगा लिया।

विज्ञापन

उदय किरण ने की आत्महत्या

bollywood sad death

साउ‌थ के युवा अभिनेता उदय किरण ने मात्र 32 साल की उम्र में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उनके इस कदम से हर कोई हैरान है। इस अभिनेता की साउथ में शुरुआत शानदार रही थी।

अपनी पहली ‌ही फिल्म के लिए इस कलाकार को फिल्‍म फेयर अवार्ड से भी नवाजा गया था लेकिन बाद में फिल्में पिटती गईं और ये स्टार डिप्रेशन में चला गया। और बाद में उदय ने बेहद खतरनाक रास्ता चुन मौत को अपने गले लगा लिया।

उदास जिया ने भी चुना मौत का रास्ता

bollywood sad death

बॉलीवुड की इस बेहद युवा अभिनेत्री ने कैरियर निखरने से पहले ही मौत का रास्ता चुन लिया। जिया खान को मुंबई में उनके फ्लैट से फांसी पर लटका पाया गया। प्रारंभिक जांच में उनकी मौत को आत्महत्या ही पाया गया है।

कारण ये भी बताया गया कि मनचाहा कैरियर न मिलने और फिर प्यार में धोखा खाने के बाद ये अभिनेत्री अपना मानसिक संतुलन नहीं संभाल पाई और आत्महत्या कर बैठी।

हालांकि जिया की मां ने बाद में इसे हत्या का मामला बता दोबारा जांच का अनुरोध किया। मामले की जांच फिलहाल जारी है।

विज्ञापन

कुनाल सिंह के साथ भी हुआ कुछ ऐसा

bollywood sad death

लंबे बालों वाले इस हीरो का बॉलीवुड में आगमन दिल ही दिल में फिल्म से हुआ था। जिसमें उनके साथ सोनाली बेंद्रे मुख्य भूमिका में थीं। फिल्म में ए आर रहमान का संगीत था जिसके कुछ गाने लोगों की जुबान पर भी चढ़े।

फिल्म 1999 में रिलीज हुई। लेकिन कुनाल वह पहचान नहीं बना सके जो वह चाहते थे। ये सितारा गुमनामी के अंधेरे में डूबता ही जा रहा था कि फिर अचानक 2008 में खबर आई कि इस युवा सितारे ने डिप्रेशन में आकर आत्महत्या कर ली।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed