फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   bollywood movie actor vikram gokhale birthday here know about him

हिंदी और मराठी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता हैं विक्रम गोखले, जानें मुख्य बातें

Fri, 30 Oct 2020 08:16 AM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Fri, 30 Oct 2020 08:16 AM IST
विज्ञापन
bollywood movie actor vikram gokhale birthday here know about him
विक्रम गोखले - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

हिंदी और मराठी सिनेमा के जाने माने अभिनेता विक्रम गोखले का जन्म 30 अक्तूबर 1940 को महराष्ट्र के पुणे में हुआ था। उन्होंने टीवी और फिल्मों के अलावा थियेटर में कई प्रभावशाली किरदार निभाए। उनके पिता चंद्रकांत गोखले भी मराठी थियेटर और फिल्मों के दिग्गज अभिनेता थे।

विज्ञापन

 
विक्रम गोखले की मुख्य फिल्मों की बात करें तो स्वर्ग नरक, इंसाफ, अग्निपथ, खुदा गवाह, अधर्म, तड़ीपार, आंदोलन, हम दिल दे चुके सनम, भूल भूलैया, दे दना दन, बैंग बैंग, अय्यारी, हिचकी और मिशन मंगल सहित अन्य हैं।

विज्ञापन

विक्रम गोखले ने सीरियल उड़ान, इंद्रधनुष, क्षितिज ये नहीं, संजीवनी, जीवन साथी, सिंहासन, मेरा नाम करेगी रोशन, शिव महापुराण और अवरोध: द सीज विदइन (वेब सीरीज) में काम किया। अभिनय के साथ ही विक्रम गोखले ने साल 2010 में बतौर निर्देशक मराठी फिल्म अघात बनाई।

विक्रम गोखले को थियेटर में उनके अभिनय के लिए संगीत नाटक अकादमी अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। 2013 में उन्हें मराठी फिल्म अनुमति के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार का सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का अवॉर्ड दिया गया। 2016 में विक्रम गोखले ने एलान किया कि उनके गले की बीमारी की वजह से वो स्टेज पर सक्रिय नहीं रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed