{"_id":"20427645ffcce943746e3173f8ac43da","slug":"bollywood-happy-with-first-look-of-priyanka-s-marry-kom","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रियंका को 'मैरी कॉम' पर मिलीं अजीब प्रतिक्रियाएं","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
प्रियंका को 'मैरी कॉम' पर मिलीं अजीब प्रतिक्रियाएं
Updated Thu, 17 Jul 2014 02:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रियंका चोपड़ा की नई फिल्म मैरी कॉम पर बॉलीवुड के उनके साथियों की तरफ से अजीब प्रतिक्रियाएं आई हैं।
विज्ञापन
प्रियंका चोपड़ा की फिल्म 'मैरी कॉम' का फर्स्ट लुक आ गया है। जिसमें उन्हें देख कर हर कोई दंग है। उनके इस पोस्टर को देख दर्शकों के दिमाग में ही नही बल्कि उनके सह-कलाकारों और फिल्म से जुडी दूसरी हस्तियों के मन में भी उनके लिए अजीबो-गरीब तारीफें और शब्द निकल रहे हैं।
उनके इस लुक पर बॉलीवुड के पुराने कलाकारों, निर्देशकों से लेकर नवोदित कलाकारों ने अपनी प्रतिक्रियाएं दी है। जिनमें बॉलीवुड फिल्म निर्माता रंगीता प्रीतीश नंदी ने उनके पोस्टर को देखने के बाद ट्वीट किया है, "यह महिला एक बहुरुपिया है।"
विज्ञापन
वहीं 'इश्क विश्क' के निर्देशक केन घोष ने ट्वीट किया है, "क्या यहाँ ऐसा कुछ है जिसे ये लड़की नहीं कर सकती? वाह! प्रियंका वाह।"
फरहा खान ने ट्वीट किया है, "प्रियंका चोपड़ा पीसी, मुझे बहुत पसंद है!! क्या 'दस्तक' दी है, (बुरे जोक के लिए माफ़ी)"
बिपाशा बासु कहती हैं, "प्रियंका चोपड़ा मैरी कॉम में सच में बेहद शानदार हैं, मुझे बहुत पसंद आया, मैं अब इसका इंतजार कर रही हूँ।
श्रेयस तलपडे ने ट्वीट किया है, "प्रियंका चोपड़ा के मैरी कॉम का फर्स्ट लुक बेहद शानदार है। बधाई हो टीम। मुझे 'इक़बाल' की याद दिलाई।"
वहीं उनके 'गुंडे' के सह-कलाकार अर्जुन कपूर और रणवीर सिंह ने उन्हें 'रैजिंग बुलबुल' कहकर बुलाया है।
अर्जुन कपूर ने ट्वीट किया है, "बहुत ज्यादा तेज तर्रार .. .इनके एक पंच के बाद, कोई भी और कभी भी इनकी सुंदरता से खिलवाड़ नहीं कर सकता। 'रैजिंग बुलबुल'"
वहीं रणवीर सिंह ने ट्वीट किया है, "यह एक रैजिंग बुलबुल है, 'मैरी कॉम' का फर्स्ट लुक।"
आलिया कहती हैं, "फिल्म का शानदार फर्स्ट लुक, मैं भी कुछ पंच करना चाहती हूँ।"
वहीं उनके इस लुक को वरिष्ठ फिल्म आलोचक भावना सोमाया से तारीफ़ भी मिली है, "प्रियंका चोपड़ा की मैरी कॉम के रूप में तस्वीर बेहद शानदार है। मैं तो अवाक् ही रह गई थी, जब उन्हें 'बर्फी के लिए अवार्ड नहीं मिला था, इस बार उन्हें जरूर मिलेगा।
विज्ञापन