{"_id":"c1a762b8-1c3f-11e2-bae0-d4ae52bc57c2","slug":"bollywood-gathering-in-yash-chopra-funeral","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतिम संस्कार में उमड़ा बॉलीवुड ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अंतिम संस्कार में उमड़ा बॉलीवुड
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Mon, 22 Oct 2012 05:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यश चोपड़ा का अंतिम संस्कार दोपहर तीन बजे के बाद कर दिया गया। यश चोपड़ा के पार्थिव शरीर को आज अंत्येष्टि से पहले ठीक उसी स्थान पर रखा गया था जहां यश चोपड़ा ने अपना 80वां जन्मदिन मनाया था।
यह था यशराज फिल्म्स का स्टूडियो नंबर फोर। यह वही जगह थी जहां कुछ ही समय पहले शाहरुख खान ने यश चोपड़ा के जन्मदिन पर खास तैयारियां की थीं।
उनके अंतिम दर्शन के लिए पूरा बॉलीवुड उमड़ा जिनमें गुलजार, सुभाष घई समेत तमाम बॉलीवुड के सितारे मौजूद थे। सुनील शेट्टी, अनिल कपूर, माधुरी दीक्षित, काजोल, प्रीति जिंटा, तब्बू, प्रेम चोपड़ा, श्रीदेवी, बोनी कपूर, खान परिवार, इमरान खान, बच्चन परिवार समेत कई बॉलीवुड हस्तियां शामिल हुईं। खास तौर पर रानी मुखर्जी आदित्य चोपड़ा और चोपड़ा परिवार का ख्याल रखती दिखीं।
चोपड़ा परिवार के अलावा इस परिवार के साथ दुख के साथी बने शाहरुख खान। शाहरुख हमेशा से मानते रहे हैं कि यश चोपड़ा के कारण ही उन्हें आज बॉलीवुड में अपना मुकाम हासिल है। यश चोपड़ा उनके लिए पिता समान थे। शाहरुख यश चोपड़ा की तबियत खराब रहने पर न सिर्फ पूरे समय लीलावती में उनके साथ रहे, बल्कि अंतिम यात्रा में भी वे चोपड़ा परिवार के साथ शामिल हुए।
विज्ञापन
यश चोपड़ा 80 साल के थे और उन्हें डेंगू से पीड़ित होने के बाद लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यश चोपड़ा ने बॉलीवुड के प्रतिष्ठित बैनर यशराज फिल्म की नींव रखी। उनके परिवार के सदस्यों के अतिरिक्त संजय दत्त, कुणाल कोहली, मधुर भंडारकर और अन्य हस्तियों ने चोपड़ा के घर पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उनके परिवार में पत्नी पामेला चोपड़ा एवं दो लड़के आदित्य एवं उदय हैं।