{"_id":"6744880d26aa2d717c0ca4d4","slug":"bollywood-director-and-producer-madhur-bhandarkar-will-show-life-of-superstars-wife-in-wives-of-bollywood-2024-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Wives of Bollywood: बॉलीवुड वाइव्स की जिंदगी दिखाएंगे मधुर भंडारकर, कहा- बहुत गंभीर और कठोर होगी फिल्म","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Wives of Bollywood: बॉलीवुड वाइव्स की जिंदगी दिखाएंगे मधुर भंडारकर, कहा- बहुत गंभीर और कठोर होगी फिल्म
Mon, 25 Nov 2024 07:53 PM IST
सर्वजीत कृष्णा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सर्वजीत कृष्णा
Updated Mon, 25 Nov 2024 07:53 PM IST
सार
Madhur Bhandarkar On Wives of Bollywood: मधुर भंडारकर वास्तविक मुद्दों पर कठोर और संजीदा फिल्में बनाने के लिए जाने जाते हैं। इस बार वह अपनी आगामी फिल्म 'वाइव्स ऑफ बॉलीवुड' को लेकर आ रहे हैं, जिसमें वो इंडस्ट्री की पत्नियों की जिंदगी को दिखाएंगे।
विज्ञापन
मधुर भंडारकर
- फोटो : इंस्टाग्राम @imbhandarkar
विस्तार
मशहूर बॉलीवुड निर्देशक मधुर भंडारकर अपनी खास तरह की फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। वह अक्सर वास्तविक जीवन की घटनाओं से प्रेरित हो कर फिल्मे बनाते हैं, जो लोगों को काफी कठोर महसूस होती हैं। फैशन, हीरोइन और पेज 3 जैसी कई अन्य फिल्मों के लिए लोकप्रिय मधुर ने हाल में ही इंडिया टुडे डिजिटल से आगामी फिल्म को लेकर बात की है। उन्होंने बताया कि उनकी अगली फिल्म 'वाइव्स ऑफ बॉलीवुड' है, जो बॉलीवुड की पत्नियों की असल जिंदगी के बारे में है।
विज्ञापन
'वाइव्स ऑफ बॉलीवुड' लेकर आ रहे हैं मधुर भंडारकर
इस बातचीत के दौरान निर्देशक ने कहा कि ये फिल्म मनोरंजन जगत के लोगों के जीवन के इर्द-गिर्द घूमती है। इस दौरान अपनी फिल्मों से जुड़ी दर्शकों की उम्मीदों को लेकर कहा, "मेरे दर्शकों को मुझसे विशेष उम्मीदें हैं। वे अच्छी तरह से जानते हैं कि अगर मैं किसी फिल्म पर काम कर रहा हूं, तो मैं अपनी फिल्म के जरिए किसी खास विषय पर खुलासा करूंगा। इसके अलावा जब भी मैं लोगों से बात करते हुए देखा जाता हूं, तो वे मान लेते हैं कि मैं अपनी रिसर्च कर रहा हूं,क्योंकि मैं शायद उस विषय पर फिल्म बना रहा हूं।"
विज्ञापन
गोवा के समुद्र तट पर ‘रूह बाबा’ ने मनाया जन्मदिन, दोस्तों के साथ की मस्ती
विज्ञापन
बॉलीवुड की पत्नियों की जिंदगी दिखाएगी फिल्म
निर्देशक ने आगे कहा कि जब भी वो किसी विषय पर फिल्म बनाने का फैसला करते हैं, तो उससे संबंधित हर छोटे-बड़े विवरणों में जाते हैं। उन्होंने कहा," इस बार, मेरी अगली फिल्म बॉलीवुड की पत्नियों की असल जिंदगी के बारे में है। मैंने अपनी अगली फिल्म का नाम 'वाइव्स ऑफ बॉलीवुड' रखने का फैसला किया है। यह नाम मेरे पास काफी समय से है।" उन्होंने कहा कि उन्हें हमेशा से इस विषय से लगाव रहा है और उन्हें लगता है कि यह उनके दर्शकों के लिए भी दिलचस्प होगा। एक मेगा-सुपरस्टार की पत्नी होना इतना आसान नहीं है, इसमें कई सारे परते होती हैं। दर्शकों को इससे उनके बारे में बहुत कुछ जानने को मिलेगा।
Ram Gopal Varma: गिरफ्तार हो सकते हैं राम गोपाल वर्मा, घर पर पहुंची पुलिस, जानें फिर क्या हुआ?
मधुर भंडारकर को फिल्म इंडस्ट्री से समर्थन की उम्मीद
मधुर भंडारकर ने आगे बताया कि उनके पास इसकी एक मैराथन स्क्रिप्ट है। वह इसमें कई बार बदलाव कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि ये फिल्म निश्चित रूप से दर्शकों के लिए आंखे खोलने वाली होगी। हालांकि, वह इसे लेकर संदेह में हैं कि फिल्म इंडस्ट्री इस विषय पर कैसी प्रतिक्रिया देगी, क्योंकि यह बहुत गंभीर और कठोर फिल्म होगी। निर्देशक ने कहा,"मैंने बहुत सारी वास्तविक बॉलीवुड पत्नियों से प्रेरणा ली है और उसमें कल्पना को जोड़ा है। यह सुनिश्चित भी किया है कि यह वास्तविकता के करीब रहे।" निर्देशक ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि जिस तरह से उनकी फैशन, पेज 3 और कॉर्पोरेट जैसी अन्य फिल्मों को इंडस्ट्री के लोगों ने सराहा था, उसी तरह वे वाइव्स ऑफ बॉलीवुड की भी सराहना करेंगे।
Shah Rukh Khan: हंसल मेहता ने की शाहरुख खान की तारीफ, 'स्वदेश' में उनके काम को लेकर कह दी इतनी बड़ी बात