फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Bollywood Devotional Songs Views on youtube Hanuman Chalisa GoodBoy Jaikal Mahakal Namo Namo  Deva Deva

Devotional Songs: नमो नमो से लेकर बम भोले तक, करोड़ों बार सुने गए आस्था से भरे बॉलीवुड के ये गाने

Sat, 17 Sep 2022 06:47 PM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Sat, 17 Sep 2022 06:47 PM IST
विज्ञापन
Bollywood Devotional Songs Views on youtube Hanuman Chalisa GoodBoy Jaikal Mahakal Namo Namo  Deva Deva
आस्था से भरे बॉलीवुड के ये बेहतरीन गाने - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन और रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘गुडबाय’ का गाना 'जयकाल-महाकाल' हाल ही में रिलीज किया गया है। गाने ने आते ही इंटरनेट पर धूम मचा दी है। गाने को रिलीज होने के 45 घंटे बाद ही 3.5 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है। हालांकि, ऐसा पहली बार नहीं हुआ है, जब भगवान पर आधारित कोई गाना इतना हिट हुआ हो। इससे पहले भी कई रिलीजियस सॉन्ग्स को लोगों द्वारा खूब पसंद किया जा चुका है।

विज्ञापन

सबसे ज्यादा बार सुना गया यह संगीत
हाल ही में आई रिपोर्ट के मुताबिक यूट्यूब पर सबसे ज्यादा देखी गई भारतीय संगीत रचना में हनुमान चालीसा नंबर वन पर है। हरिहरन की गाई हनुमान चालीसा को यूट्यब पर अब तक करीब 253 करोड़ से ज्यादा यानी ढाई अरब से भी अधिक व्यूज मिल चुके हैं। लेकिन, यह एल्बम है, इस खबर में हम आपको बॉलीवुड के रिलीजियस सॉन्ग्स के बारे में बताने जा रहे है--

विज्ञापन
विज्ञापन

नमो नमो
सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म केदारनाथ का गाना नमो-नमो यूट्यूब पर काफी प्रसिद्ध है। जयकाल महाकाल द्वारा कंपोज किए गए इस गाने को 70.5 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है।


विज्ञापन

बम भोले
अक्षय कुमार की फिल्म लक्ष्मी का रिलीज से पहले काफी विरोध किया गया था, हालांकि इसके गाने बम भोले को काफी पसंद किया गया। रैपर वायरस द्वारा गाए और उल्लूमनाती द्वारा कंपोज किए गए इस बाने को यूट्यूब पर 53 करोड़ से ज्यादा बार सुना जा चुका है।


चलो बुलावा आया है
वर्ष 1983 में आई फिल्म ‘अवतार’ का यह गाना आज काफी पसंद किया जाता है। चाहे नवरात्रि हो या जगराता, देवानंद और शबाना आजमी की फिल्म का यह गाना जरूर सुना जाता है। बता दें कि आशा भोसले और नरेंद्र चंचल की आवाज में गाए गये इस गाने को 10 करोड़ से ज्यादा बार सुना गया है।

देवा श्री गणेशा देवा
साल 2012 में आई फिल्म अग्निपथ ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने के साथ--साथ यूट्यूब पर भी धूम मचा दी थी। लोगों ने इसके गाने 'देवा श्री गणेशा देवा' को खूब पसंद किया था। आज भी गणेश चतुर्थी के दौरान इस गाने को जरूर सुना जाता है। अजय-अतुल द्वारा गाए गये गाने को यूट्यूब पर 9 करोड़ से ज्यादा बार सुना जा चुका है।

यशोमती मैया से बोले नंदलाला
साल 1978 में आई फिल्म सत्यम शिवम सुंदरम के गाने गाना 'यशोमती मैया से बोले नंदलाला' को भी लोगों का काफी प्यार मिला था। दिवंगत गायिका लता मंगेशकर और गायक मन्ना डे के इस गाने को यूट्यूब पर 6 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है।

देवा-देवा
सिनेमाघरों में धूम मचा रही फिल्म ब्रह्मास्त्र का देवा-देवा गाना भी लोगों को काफी पसंद आ रहा है। अरिजीत सिंह की आवाज, अमिताभ भट्टाचार्य के लिरिक्स और प्रीतम के कंपोजिशन की वजह से सोशल मीडिया पर इस गाने का काफी क्रेज है। नतीजतन, इस गाने को अब तक 5.2 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है।

ओ पालनहारे
आमिर खान की फिल्म लगान का गाना 'ओ पालन हारे' भी काफी प्रसिद्ध है। दिवंगत सिंगर लता मंगेशकर और उदित नारायण के इस गाने को 4 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है। भगवान कृष्ण का यह भजन आज भी लोगों को सुकून और शांति देता है।

फिल्म गाना कितनी बार देखा गया
---  हनुमान चालीसा 253 करोड़
केदारनाथ   

नमो नमो

70.5 करोड़
लक्ष्मी बम भोले 53 करोड़
अवतार चलो बुलावा आया है 10 करोड़
अग्निपथ देवा श्री गणेशा देवा 9 करोड़
सत्यम शिवम सुंदरम यशोमती मैया से बोले नंदलाला 6 करोड़
ब्रह्मास्त्र देवा-देवा 5.2 करोड़
लगान ओ पालन हारे 4 करोड़
गुडबाय जयकाल-महाकाल 3.5 करोड़
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed