फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   bollywood condemned us gurdwara firing incident

गुरुद्वारा गोलीकांड की बॉलीवुड ने की घोर निंदा

Mon, 06 Aug 2012 04:14 PM IST
Updated Mon, 06 Aug 2012 04:14 PM IST
विज्ञापन
bollywood condemned us gurdwara firing incident
अमेरिका के मिलवौकी उपनगर में स्थित एक गुरुद्वारे में रविवार को हुए हमले पर अमिताभ बच्चन और शबाना आजमी जैसी फिल्मी हस्तियों ने आश्चर्य व दुख प्रकट किया है। इन हस्तियों ने पीड़ितों के प्रति शोक संवेदना जाहिर की है। विस्कॉन्सिन के ओक क्रीक में हुए इस हमले में हमलावर सहित सात लोग मारे गए हैं।
विज्ञापन


हिंदी फिल्मों से जुड़ी हस्तियों ने इस हमले पर अपने विचार जाहिर करने के लिए ट्विटर का सहारा लिया है। इन हस्तियों ने जो कहा है, वह निम्न प्रकार है :

अमिताभ बच्चन : अमेरिका में क्या हो रहा है? बेगुनाहों पर एक बार फिर गोलीबारी! और एक मंदिर, एक गुरुद्वारे के अंदर! पीड़ा और आश्चर्य शब्दों से परे। पीड़ितों के लिए प्रार्थना।
विज्ञापन


अनुपम खेर : अमेरिका में एक गुरुद्वारे में बेगुनाह लोगों पर हमला और उनकी हत्या एक दुखद व कायराना कृत्य है। पीड़ित परिवारों के प्रति मेरी हार्दिक शोक संवेदना।
विज्ञापन
विज्ञापन


शबाना आजमी : विस्कॉन्सिन स्थित सिख गुरुद्वारे में बेगुनाहों की हत्या की हम निंदा करते हैं और घायलों के जल्द स्वस्थ होने के लिए प्रार्थना करते हैं। इस पागलपन का आखिर कब अंत होगा? धार्मिक स्थलों पर हमलों की निंदा हर किसी को करनी चाहिए। इस तरह के हमले धार्मिक आजादी की नींव पर हमले हैं।

इनके अलावा सोफी चौधरी, ओनिर, पूजा बेदी और विशाल ददलानी ने भी इस हमले की निंदा की है और पीड़ितों के परिजनों के प्रति अपनी शोक संवेदना व्यक्त की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed