फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Bollywood Celebs Reaction on Supreme Court Verdict On Abrogation Of Article 370 read details

Article 370: अनुच्छेद 370 पर आए फैसले पर बॉलीवुड के दिग्गजों ने दी प्रतिक्रिया, कही यह बात

Mon, 11 Dec 2023 02:06 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Mon, 11 Dec 2023 02:06 PM IST
सार

मशहूर फिल्मकार विवेक रंजन अग्निहोत्री और अभिनेता अनुपम खेर ने भी सोशल मीडिया पर सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले पर प्रतिक्रिया दी है।

विज्ञापन
Bollywood Celebs Reaction on Supreme Court Verdict On Abrogation Of Article 370 read details
अनुपम खेर, विवेक अग्निहोत्री - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अनुच्छेद 370 पर देश की सर्वोच्च अदालत का फैसला आ गया है। उच्चतम न्यायालय ने सोमवार को घोषणा की कि जम्मू-कश्मीर की विशेष स्थिति (अनुच्छेद 370) को खत्म करने का राष्ट्रपति का आदेश वैध है। इस फैसले के बाद बॉलीवुड के दिग्गजों की भी प्रतिक्रिया आनी शुरू हो गई है। अभिनेता अनुपम खेर ने अनुच्छेद 370 को निरस्त करने पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर एक वीडियो जारी कर खुशी जाहिर की है। 

विज्ञापन

अनुपम खेर ने कही यह बात

अपने आधिकारिक एक्स (पूर्व में ट्विटर) अकाउंट पर अनुपम खेर ने एक वीडियो साझा किया, जिसमें वे कह रहे हैं, "मुझे अभी नोटिफिकेशन मिला है, जिसमें बताया गया है कि सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में घोषणा की है कि अनुच्छेद 370 को निरस्त करने वाला संवैधानिक आदेश वैध है। अनुच्छेद 370 को निरस्त करना आवश्यक था। कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है और अब, मेरा मानना है कि इसे लेकर सभी बहस समाप्त हो जानी चाहिए।''

विज्ञापन
विज्ञापन

फैसले से विवेक अग्निहोत्री खुश

मशहूर फिल्मकार विवेक रंजन अग्निहोत्री ने भी सोशल मीडिया पर इस फैसले पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने एक्स पर लिखा, "सबसे पहले मैं अनुच्छेद 370 को निरस्त करने के लिए नरेंद्र मोदी और अमित शाह को बधाई और धन्यवाद देता हूं। मैं न्याय के अधिकार को बरकरार रखने के लिए सुप्रीम कोर्ट को भी धन्यवाद देता हूं। न्यायमूर्ति एससी कौल ने एक बहुत ही महत्वपूर्ण सिफारिश की है। अब समय आ गया है कि भारत पिछले 75 के शुरुआत से लेकर अब तक के सभी नरसंहारों के लिए टीएआरसी का गठन करे। अब समय आ गया है कि भारत नरसंहार और नागरिकों के जीवन जीने के अधिकार को बहुत गंभीरता से ले।

विज्ञापन

2019 में हटा था अनुच्छेद 370

बता दें कि अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को निरस्त करने का निर्णय केंद्र सरकार ने पांच अगस्त, 2019 को लिया गया था। इससे पहले आज (11 दिसंबर) सुप्रीम कोर्ट ने अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को निरस्त करने को चुनौती देने वाली याचिकाओं फैसला सुनाया। भारत के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) डीवाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली पांच न्यायाधीशों की पीठ ने इस मामले पर निर्णय लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed