फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   bollywood actress who pregnent before marriage

आपके सपनों की ये नायिकाएं तो शादी से पहले ही प्रेगनेंट थीं

Thu, 02 Jan 2014 11:30 AM IST
Updated Thu, 02 Jan 2014 11:30 AM IST
विज्ञापन
 bollywood actress who pregnent before marriage

वीना मलिक के पूर्व ब्वॉयफ्रेंड ने वीना मलिक पर आरोप लगाया है कि वह शादी के पहले ही मां बन चुकी हैं। हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में ऐसा पहली बार नहीं हुआ है। कई बार ऐसे किस्से हुए हैं जब एक्ट्रेस शादी के पहले ही मां बन चुकी है।

विज्ञापन


इन किस्सों में सबसे मशहूर किस्सा श्रीदेवी का रहा है। बोनी कपूर से शादी करने से पहले श्रीदेवी मां बन चुकी थीं। इसके अलावा कुछ और बड़ी अभिनेत्रियां इसी कतार में शामिल हैं।
विज्ञापन

श्रीदेवी का चौंकाने वाला फैसला

 bollywood actress who pregnent before marriage

श्रीदेवी शादी से पहले ही प्रेगनेंट थीं। जब उन्होंने शादीशुदा बोनी कपूर से शादी की तब वह मां बनने वाली थीं। यह बोनी कपूर की दूसरी शादी थी। इसके पहले बोनी एक और शादी कर चुके थे। परिवार से विरोध झेलने के बाद बोनी ने इसलिए शादी की क्योंकि श्रीदेवी मां बनने वाली थीं।

शादी के बाद चला पता

 bollywood actress who pregnent before marriage

2010 में रणवीर शैरी से शादी हुई। शादी के एक साल के अंदर-अंदर कोंकणा सेन मां बन गईं। कोंकणा सेन शर्मा की शादी के सात महीने के बाद ही मां बन गईं। हालांकि अब कोंकणा रणबीर से दूर रह रही हैँ। उनके बीच तलाक की नौबत आ चुकी है।

विज्ञापन

कमल हसन के साथ भी

 bollywood actress who pregnent before marriage

कमल हसन की पत्नी सारिका, शादी से पहले प्रेगनेंट थीं। शादी के एक साल के अंदर वह मां बन गईं। श्रुति हसन उनकी पहली बेटी थीं। कमल हसन की यह शादी भी बहुत जल्दबाजी में हुई। जब शादी होने के साल ही सारिका को बेटी हो गई तब लोगों को इस जल्दबाजी के पीछे की वजह समझ में आई।

अमृता भी थी पहले से प्रेगनेंट

 bollywood actress who pregnent before marriage

अमृता अरोड़ा शादी के पहले से ही प्रेगनेंट थीं। उन्होंने अपने पति शकील लड़क से जब शादी की तब वह मां बन चुकीं थीं। शादी के दो महीने के बाद ही अमृता बेबी बंप के साथ नजर आईं। हालांकि बॉलीवुड में यह अफवाहें लंबे समय से गर्म थीं कि मां बन जाने की वजह से ही अमृता आनन-फानन शादी कर रही हैं।

ब्वॉयफ्रेंड विदेशी था

 bollywood actress who pregnent before marriage

अभिनेत्री सेलेना जेटली ने जब अचानक ही अपनी शादी घोषित की तो सब सकते में आ गए। सेलेना ने अपनी आस्ट्रेलियाई ब्वॉयफ्रेंड पीटर हग के साथ शादी की। शादी के दो महीने के बाद ही जब सेलेना प्रेगनेंट नजर आने लगीं तब इस बात का राज खुला कि आखिर सेलेना ने शादी क्यों घोषित की थी। दो बच्चों की मां सेलेना अब फिल्मों से दूर हैं।

'परदेश' गर्ल भी थी प्रेगनेंट

 bollywood actress who pregnent before marriage

कुछ यही किस्सा महिमा चौधरी के साथ भी हुआ। महिमा चौधरी ने भी आनन-फानन अपनी शादी की घोषण की। उन्होंने अपनी प्रेमी बॉबी मुखर्जी के साथ शादी की। इस शादी के सात महीने बाद ही महिमा चौधरी मां बन गईं तब जाकर लोगों को जल्दबाजी में की गई शादी का मामला समझ में आया।


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed