फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   bollywood actress Sara Ali Khan shared beautiful pictures and wrote a lovely note to wish mother Amrita Singh on her birthday

Amrita Singh Birthday: सारा अली खान ने मां अमृता सिंह को दी जन्मदिन की बधाई, खास तस्वीरें शेयर कर लिखा दिल छू लेने वाला नोट

Wed, 09 Feb 2022 03:27 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Wed, 09 Feb 2022 03:27 PM IST
सार

सारा अली खान ने अपनी मां अमृता सिंह को जन्मदिन की बधाई देते हुए सोशल मीडिया पर खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में सारा अपनी मां अमृता की तरह पोज देती दिख रही हैं।

विज्ञापन
bollywood actress Sara Ali Khan shared beautiful pictures and wrote a lovely note to wish mother Amrita Singh on her birthday
सारा अली खान, अमृता सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेत्री अमृता सिंह आज अपना 63वां जन्मदिन मना रही हैं। अमृता ने बॉलीवुड इंडस्ट्री को कई हिट फिल्में दी हैं, जिस वजह से वह आज भी फैंस के दिलों पर राज करती हैं। ऐसे में फैंस सोशल मीडिया के जरिए अभिनेत्री को जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। दूसरी तरफ सेलेब्स भी अमृता को बर्थडे विश कर रहे हैं। इसी कड़ी में अमृता सिंह की लाडली बेटी और अभिनेत्री सारा अली खान ने भी अपनी मां को जन्मदिन की बधाई दी है। सारा ने सोशल मीडिया पर खूबसूरत तस्वीरें शेयर कीं। इसके साथ एक्ट्रेस ने एक प्यारा नोट भी लिखा है, जिसमें उन्होंने अपनी मां के लिए प्यार जाहिर किया है।

विज्ञापन

 
सारा अली खान को अपनी मां अमृता सिंह की कार्बन कॉपी कहा जाता है। ऐसे में एक्ट्रेस ने अपनी मां अमृता के जन्मदिन के मौके पर इंस्टाग्राम पर कई सारी तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह अपनी मां की तरह ही पोज देती हुई दिखाई दे रही हैं। सभी तस्वीरें कोलाज में हैं, जिसमें एक तरफ सारा अली खान की तस्वीर लगी है और दूसरी ओर अमृता सिंह की फोटो लगी है। इन सभी तस्वीरों में सारा अपनी मां की तरफ ही दिख रही हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

 
सारा अली खान ने इन तस्वीरों के साथ एक प्यारा सा कैप्शन भी दिया है, जिसमें उन्होंने अपनी मां को जन्मदिन की बधाई दी है। सारा ने लिखा, ‘हैप्पी हैप्पी हैप्पी बर्थडे मम्मी। मुझे हमेशा आईना दिखाने के लिए धन्यवाद, लेकिन फिर भी मुझे प्रेरित करती रहे। मैं आपको हमेशा खुश और गौरवान्वित करने के लिए अपनी पूरी कोशिश करने का वादा करती हूं और मैं हर रोज आपके द्वारा दी गई ताकत, सुंदरता, अनुग्रह और प्रतिभा के एक भाग को आत्मसात करने का प्रयास करूंगी।’ सारा और अमृता की इन तस्वीरों को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।

Trending Videos

bollywood actress Sara Ali Khan shared beautiful pictures and wrote a lovely note to wish mother Amrita Singh on her birthday
अमृता सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम

अमृता सिंह के बॉलीवुड करियर की बात करें तो अमृता ने साल 1983 में आई फिल्म ‘बेताब’ से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था। इस फिल्म में अमृता सिंह के साथ अभिनेता सनी देओल नजर आए थे। फिल्म में दोनों की जोड़ी को खूब पसंद किया गया था। इसके बाद अमृता ने मर्द, सनी, चमेली की शादी, खुदगर्ज जैसी कई हिट फिल्मों में काम किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed