{"_id":"5e4b51a68ebc3ef2d70c410f","slug":"bollywood-actress-renuka-shahane-comeback-with-show-starting-trouble","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिर से दर्शकों को गुदगुदाने आ रहीं रेणुका शहाणे","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
फिर से दर्शकों को गुदगुदाने आ रहीं रेणुका शहाणे
Tue, 18 Feb 2020 08:26 AM IST
शिप्रा सक्सेना
मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
Published by: शिप्रा सक्सेना
Updated Tue, 18 Feb 2020 08:26 AM IST
विज्ञापन
Renuka Shahane
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिंदी और मराठी सिनेमा की लोकप्रिय अभिनेत्री रेणुका शहाणे ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर भी एक चर्चित चेहरा हैं। अपने पहले वेब शो 'व्हाट द फोक्स' की अपार सफलता के बाद वह एक मेडिकल कॉमेडी 'स्टार्टिंग ट्रबल' के साथ अपने प्रशंसकों का मनोरंजन करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं, जिसे अभिनव कमल ने निर्देशित किया है।
विज्ञापन
'स्टार्टिंग ट्रबल' वास्तविक जीवन की घटनाओं को केंद्र में रखकर बनाई गई एक वेब सीरीज है, जो डॉ. जगदीश चतुर्वेदी की लिखी 'इनवेंटिंग मेडिकल डिवाइसेस' नामक किताब पर आधारित है। चिकित्सा की दुनिया में कदम रखने वाले डॉक्टरों पर आधारित यह किताब सबसे ज्यादा बिकने वाली पुस्तकों में से एक है, जिसे वर्ष 2016 में प्रसारित किया गया था। यह एक छात्र की परिवर्तनकारी यात्रा की कहानी है, जो डॉ. कविता गौड़ा के मार्गदर्शन में एक मेडिकल इनोवेटर में बदल जाता है। निर्देशक अभिनव कमल ने इस परियोजना के बारे में बताते हुए, 'स्टार्टिंग ट्रबल' वास्तविक जीवन की घटनाओं पर आधारित एक आकर्षक कहानी है, जो उद्यमशीलता, काम और जुनून के मूल्यों को उजागर करती है।'
विज्ञापन
इस वेब सीरीज के बारे में आना अनुभव साझा करते हुए रेणुका शहाणे ने बताया, 'अभिनव और जगदीश के साथ सेट पर काम करना पूरी तरह से पिकनिक था। इसी बहाने मुझे डॉ. जगदीश से चिकित्सा क्षेत्र के बारे में बहुत कुछ सीखने का मौका मिला। केवल एक ही चीज मुश्किल थी कि शूटिंग के दौरान जगदीश के सामने मैं अपना चेहरा सीधा रख सकूं। शानदार तरीके से बनाए गए इस प्रोजेक्ट का हिस्सा मुझे बनाने के लिए मैं अभिनव और जगदीश का धन्यवाद करती हूं।'
विज्ञापन
इस मशहूर गायिका ने की खुदकुशी, सुसाइड नोट में कहा- 'मेरे पति को मत छोड़ना'