फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Bollywood Actress Pia Bajpiee talks about inefficiency of Chakeri Airport Kanpur on Twitter

Pia Bajpiee: कानपुर एयरपोर्ट पर बदइंतजामी देख भड़की 'मिर्जा जूलियट' की हीरोइन, ट्विटर पर निकाला गुस्सा

Tue, 23 Aug 2022 05:13 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Tue, 23 Aug 2022 05:13 PM IST
सार

अभिनेत्री पिया बाजपेई ने अपने सोशल मीडिया हैंडल के जरिए कानपुर के चकेरी एयरपोर्ट पर होने वाली असुविधाओं के बारे में बात की है।  

विज्ञापन
Bollywood Actress Pia Bajpiee talks about  inefficiency of Chakeri Airport Kanpur on Twitter
पिया बाजपेई - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

विस्तार

यूपी के एक छोटे से शहर इटावा में जन्मी पिया बाजपेई ने अपनी मेहनत से बॉलीवुड और सोशल मीडिया पर अपनी मेहनत से पहचान बनाई है। अभिनेत्री न केवल बॉलीवुड में बल्कि दक्षिण में भी अपनी अदाकारी का दम दिखा चुकी हैं। वह एक जाना पहचाना चेहरा बन गई हैं। बॉलीवुड फिल्म ‘मिर्जा जूलियट’में नजर आईं अभिनेत्री एक बार फिर सुर्खियों में आ गई हैं। हाल ही में अभिनेत्री ने अपने सोशल मीडिया हैंडल के जरिए कानपुर के चकेरी एयरपोर्ट पर होने वाली असुविधाओं के बारे में बात की है।  

विज्ञापन

पिया बाजपेई को हाल ही में कानपुर के चकेरी हवाई अड्डे पर खराब अनुभवों का सामना करना पड़ा, जहां उन्हें बाथरूम तक ठीक नहीं मिले। ऐसे में अभिनेत्री ने ट्विटर पर गुस्से में उन बदतर परिस्थितियों के बारे में बताया जो उन्हें झेलनी पड़ी थीं। पिया के ट्वीट से साफ जाहिर हो रहा था कि अभिनेत्री को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा था।  

विज्ञापन
विज्ञापन

पिया ने ट्वीट कर लिखा,' हैलो चकेरी एयरपोर्ट! शौचालयों में ठीक लॉक लगवाने के बारे में आपका क्या ख्याल है। ताकि यात्रियों को एक-दूसरे के लिए शौचालय के दरवाजे पकड़ने की जरूरत न पड़े??' हमारे शौचालयों की बिगड़ती स्थिति कोई नई बात नहीं है। लेकिन अगर अब हवाई अड्डों के शौचालयों, जहां लोग इतनी मोटे पैसों का भुगतान करते हैं। ऐसी भयानक सेवा प्रदान करेंगे, तो यह हमारे देश का एक बहुत ही खराब स्थिति लोगों के दिमाग में पैदा करता है।


 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed