फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Bollywood Actress Mouni Roy and singer Jubin Nautiyal new song Dotara Release on youtube

Dotara: एक बार फिर धूम मचाती हुई नजर आईं जुबिन-मौनी की जोड़ी, इस गाने में दिखा रोमांटिक अंदाज

Tue, 21 Mar 2023 04:49 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Tue, 21 Mar 2023 04:49 PM IST
सार

बॉलीवुड एक्ट्रेस मौनी रॉय और फेमस सिंगर जुबिन नौटियाल का नया रोमांटिक सॉन्ग 'दोतारा' रिलीज हो गया है। इस गाने में मौनी बंगाली में गाना गाती नजर आ रही हैं।

विज्ञापन
Bollywood Actress Mouni Roy and singer Jubin Nautiyal new song Dotara Release on youtube
मौनी रॉय, जुबिन नौटियाल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड एक्ट्रेस मौनी रॉय और फेमस सिंगर जुबिन नौटियाल का नया रोमांटिक सॉन्ग 'दोतारा' रिलीज हो गया है। इस गाने में मौनी बंगाली में गाना गाती नजर आ रही हैं। 'दोतारा' गाने में फिर से मौनी ने अपने हॉट लुक से फैंस को क्रेजी किया है। ये गाना रिलीज होते ही यूट्यूब पर काफी धमाल मचा रहा है।

विज्ञापन

मौनी रॉय और जुबिन नौटियाल के गाने 'दोतारा' आज यानी 21 मार्च को यूट्यूब पर रिलीज किया गया है। गाने में आप देख सकते हैं कि इसमें दो अलग-अलग वक्त को दिखाया गया है। पहले गाने में मौनी और जुबिन मॉर्डन लुक में नजर आते हैं। वहीं, बाद में इसमें दिखाया गया कि मौनी एक राज दरबार की नृत्यकी होती हैं और जुबिन एक गायक। गाने के जरिए जो कहानी दिखाई गई है वो बेहद ही खूबसूरत है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

Bollywood Actress Mouni Roy and singer Jubin Nautiyal new song Dotara Release on youtube
मौनी रॉय, जुबिन नौटियाल - फोटो : सोशल मीडिया

'दोतारा' में जुबिन नौटियाल के अलावा फेमस प्लेबैक सिंगर पायल देव ने अपनी आवाज दी है। उन्होंने न सिर्फ इसे गाया बल्कि वो गाने में वह बीच-बीच में नजर भी आ रही हैं। बता दें कि पायल देव बॉलीवुड फिल्मों के लिए न सिर्फ गाने गाती हैं बल्कि वह गाने लिखती भी हैं। उन्होंने 'बाजीराव मस्तानी' फिल्म का 'अब तोहे जाने न दूंगी' के साथ ही 'नमस्ते इंग्लैंड' फिल्म का 'भरे बाजार' जैसे कई गाने गए हैं।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by mon (@imouniroy)

विज्ञापन

बता दें कि जुबिन नौटियाल और मौनी रॉय 'दोतारा' से पहले ‘दिल गलती कर बैठा है’ में एक साथ नजर आ चुके हैं। इसके अलावा वर्क फ्रंट की बात करें तो मौनी रॉय अब अयान मुखर्जी की फिल्म ‘ब्रहास्त्र’ में नजर आई हैं। फिल्म में मौनी के अलावा रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, अमिताभ बच्चन, नागार्जुन और डिंपल कपाड़िया जैसे ऐक्टर्स भी अहम किरदारों में दिखे थे। 

यह भी पढ़ें: 'करण जौहर ने बिगाड़ी मेरी और करीना की छवि', रणबीर कपूर ने किया चौंकाने वाला खुलासा
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed