दीपशिखा नागपाल ने बताया, तनाव में थे इंदर कुमार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महज 43 साल की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से गुरुवार को इंदर कुमार की मौत हो जाने से बॉलीवुड सहित काफी लोग सदमे में हैं। इंदर कुमार की मौत को लेकर मीडिया से बातचीत करते हुए एक्ट्रेस दीपशिखा नागपाल ने कहा, "ओह माय गॉड! यह बहुत शॉकिंग है। मैंने कुछ दिनों पहले ही उनसे बात की थी। मुझे अब भी विश्वास नहीं हो रहा कि वो अब इस दुनिया में नहीं हैं।
दीपशिखाा ने आगे कहा, "वो बहुत अच्छे इंसान थे और शानदार एक्टर भी थे। मैं उनसे फिल्म 'ये दूरियां' की शूटिंग के दौरान मिली थी। वो बहुत प्रोफेशनल थे। मैं आदित्य के केरेक्टर के लिए किसी की तलाश में थी, तब सलमान खान ने उनका नाम मुझे सुझाया था।"
"इंदर की जिदंगी विवादों से भी घिरी थी। उनके पास घर नहीं था। वो अक्सर मेरे घर आते थे। वो आर्थिक तंगी से गुजर रहे थे। काम भी उनके पास कम था। मैं उन्हें पॉजिटिव रहने के लिए कहती थी। मैं उनकी पत्नी से भी क्लोज हूं। वो अपनी बेटी से बहुत प्यार करते थे। मैं अभी भी शॉक में हूं। उनकी आत्मा को शांति मिले और भगवान उनके परिवार को ताकत दें।"
"इंदर में एक अच्छा एक्टर बनने की प्रतिभा थी लेकिन कुछ आदतों की वजह से उन्होंने सब गंवा दिया। अगर वो थोड़े सजग रहते तो उनके साथ ये सब न हुआ होता और आज वो हमारे साथ होते।"