Vikram Gokhale: पीएम मोदी ने विक्रम गोखले को दी श्रद्धांजलि, उद्धव ठाकरे ने भी दुख जताते हुए कही यह बात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिग्गज अभिनेता विक्रम गोखले का शनिवार को निधन हो गया। 77 वर्षीय अभिनेता ने पुणे के दीनानाथ मंगेशकर अस्पताल में अंतिम सांस ली। इस बात की पुष्टि अभिनेता की बेटी ने की है। उन्होंने कहा, “यह पुष्टि की जाती है कि श्री विक्रम गोखले का आज दोपहर निधन हो गया। हम इस कठिन समय में सभी को उनकी शुभकामनाओं, समर्थन और प्रार्थनाओं के लिए धन्यवाद देना चाहते हैं”। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अभिनेता के अवशेषों को बाल गंधर्व रंग मंदिर ले जाया जाएगा और अंतिम संस्कार वैकुंठ में किया जाएगा। अभिनेता के निधन की खबर सामने आने के बाद से ही शोक की लहर दौड़ गई है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अभिनेता को श्रद्धांजलि देते हुए ट्वीट किया। उन्होंने कहा कि विक्रम गोखले जी एक रचनात्मक और बहुमुखी अभिनेता थे। अपने लंबे अभिनय करियर में उन्हें कई दिलचस्प भूमिकाओं के लिए याद किया जाएगा। उनके निधन से दुखी हूं। उनके परिवार, दोस्तों और प्रशंसकों के प्रति संवेदनाएं। शांति।
Vikram Gokhale Ji was a creative and versatile actor. He will be remembered for many interesting roles in his long acting career. Saddened by his demise. Condolences to his family, friends and admirers. Om Shanti.
— Narendra Modi (@narendramodi) November 26, 2022
अनुपम खेर
दिवंगत अभिनेता विक्रम गोखले के निधन अनुपम खेर बेहद दुखी हैं। अभिनेता ने सोशल मीडिया पर दिल टूटने वाला इमोजी साझा कर दुख जताया है।
विक्रम गोखले ! #VikramGokhale 💔💔💔
— Anupam Kher (@AnupamPKher) November 26, 2022
अक्षय कुमार
अक्षय कुमार ने अभिनेता को श्रद्धांजलि देते हुए ट्वीट किया, 'विक्रम गोखले जी के निधन के बारे में जानकर बहुत दुख हुआ। उनके साथ भूल भुलैया, मिशन मंगल जैसी फिल्मों में काम किया, उनसे बहुत कुछ सीखने को मिला। ॐ शांति 🙏'।
Very sad to know of the demise of Vikram Gokhale ji. Worked with him in films like Bhool Bhulaiyaa, Mission Mangal, had so much to learn from him. Om Shanti 🙏 pic.twitter.com/WuA00a2bpO
— Akshay Kumar (@akshaykumar) November 26, 2022
महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने भी अभिनेता विक्रम गोखले के निधन पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि विक्रम गए। विश्वास नहीं हो रहा है। वह कल तक संपर्क में थे। अनेक विषयों पर उनकी दृढ़ राय थी। स्पष्ट संवाद उनकी विशेषता थी। वह हिंदी सिनेमा में एक लोकप्रिय मराठी चेहरा थे। उनका जाना चौंकाने वाला है। ऐसा लग रहा था कि वह मौत को मात देकर वापस आ जाएंगे। मैं इस महान समकालीन नेता को अपना सम्मान देता हूं।