फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   bollywood actor sonu sood offered job for bokaro divyang singer mohammad maqsood

Sonu Sood: सड़क किनारे गाने वाले मकसूद का सहारा बने सोनू सूद, दिया नौकरी का ऑफर

Fri, 18 Nov 2022 10:47 AM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Fri, 18 Nov 2022 10:47 AM IST
सार

दोनों पैरों से दिव्यांग मोहम्मद मकसूद सड़क किनारे गाना गाते हुए मनोरंजन करके पैसा जुटाते हैं। 2017 में वह इंडियन आइडल के 24वें राउंड तक पहुंचे थे। वायरल हो रहे वीडियो में उन्होंने नौकरी की मांग की थी।

विज्ञापन
bollywood actor sonu sood offered job for bokaro divyang singer mohammad maqsood
सोनू सूद, मोहम्मद मकसूद - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कहते हैं कि अगर आपके अंदर काबिलियत है तो कोई भी आपको आगे बढ़ने से रोक नहीं सकता है। कुछ ऐसा ही हुआ है झारखंड के बोकारो के रहने वाले मोहम्मद मकसूद के साथ। टीवी के मशहूर रियलिटी शो इंडियन आइडल के मंच पर गाना गा चुके मोहम्मद मकसूद का एक वीडियो वायरल हुआ था। वह अच्छा गाना गाते हैं और सड़क किनारे गाने के जरिए ही वह लोगों का मनोरंजन करके अपने परिवार का पेट भरते हैं। हाल ही में उनको सोनू सूद का ऑफर मिला है। 

विज्ञापन


मिला नौकरी का ऑफर
दोनों पैरों से दिव्यांग मोहम्मद मकसूद सड़क किनारे गाना गाते हुए मनोरंजन करके पैसा जुटाते हैं। 2017 में वह इंडियन आइडल के 24वें राउंड तक पहुंचे थे। वायरल हो रहे वीडियो में उन्होंने नौकरी की मांग की थी। अब बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद ने उनको नौकरी का ऑफर दिया है। सोनू सूद ने पटना के एक स्कूल में बतौर म्यूजिक टीचर उनके काम करने का इंतजाम कर दिया है। लेकिन शायद उनको ये ऑफर पसंद नहीं आ रहा है।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें- Om Shanti Om: नहीं करना होगा 2023 का इंतजार, पठान से पहले पर्दे पर फिर नजर आ रही है शाहरुख-दीपिका की जोड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन




वायरल हुआ था वीडियो
मोहम्मद मकसूद के वायरल हो रहे वीडियो पर सोनू सूद ने लिखा था- 'मकसूद भाई को नौकरी और रहने के लिए जगह का इंतजाम हो गया है। अब सड़क किनारे नहीं अपने घर पर गाना और सबको सिखाना'। हालांकि एक इंटरव्यू के दौरान मकसूद का कहना था कि सोनू सूद के ऑफिस के कॉल आया था। पटना के एक स्कूल में नौकरी की बात कही गई है, लेकिन अभी सैलरी को लेकर कुछ नहीं बताया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed