बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अभिनेता को बुधवार दोपहर अहमदाबाद के केडी अस्पताल में एडमिट किया गया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बीते दिन यानी मंगलवार को वे आईपीएल का मैच देखने के लिए अहमदाबाद पहुंचे थे, जिसकी वजह से वे डिहाइड्रेशन का शिकार हो गए। तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें केडी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि, उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई।
Shah Rukh Khan Health: चेकअप के लिए अस्पताल में भर्ती हुए शाहरुख खान; जांच के बाद दे दी गई छुट्टी
21 मई को किंग खान अपनी टीम कोलकाता नाइट राइडर्स का मैच देखने के लिए नरेंद्र मोदी स्टेडियम पहुंचे थे। इस मुकाबले में किंग खान की टीम ने सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर फाइनल में अपनी जगह बना ली है। मैच के बाद वे अहमदाबाद के एक होटल में पहुंचे थे।
मी़डिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसके अगले दिन यानी 22 मई की दोपहर में शाहरुख की तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिसके बाद आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए केडी अस्पताल ले जाया गया। रिपोर्ट्स के दावों की मानें तो प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें छुट्टी दे दी। हालांकि, अभिनेता को कुछ वक्त के लिए आराम करने की सलाह दी गई है। अस्पताल में भर्ती होने के बाद किंग खान से मिलने के लिए उनकी दोस्त जूही चावला उनसे मिलने के लिए अस्पताल पहुंची थीं। सोशल मीडिया पर इससे जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया है।
#WATCH | Gujarat: Actor Juhi Chawla and her husband Jay Mehta leave from KD Hospital, in Ahmedabad.
Actor Shah Rukh Khan has been admitted to the hospital. Details awaited. pic.twitter.com/osyGyAmwp2
अहमदाबाद (ग्रामीण) के पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश जाट ने कहा, "अभिनेता शाहरुख खान को लू लगने के बाद केडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।" अभिनेता अपनी बेटी सुहाना, बेटे अबराम खान और अभिनेत्री अनन्या पांडे के साथ इस आईपीएल मैच को देखने के लिए पहुंचे थे। मैच जीतने के बाद उन्हें मैदान पर खिलाड़ियों से मुलाकात करते हुए भी देखा गया था। अपनी टीम के फाइनल में पहुंचने की खुशी उनके चेहरे पर साफ नजर आई थी।
Sonakshi Sinha: 'तिलस्मी बाहें' गाने को लेकर सोनाक्षी ने किया पोस्ट, बताया शूटिंग का अनुभव