रणवीर सिंह ने ट्वीट की अपनी सर्जरी की फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह के फैंस के लिए अच्छी खबर नहीं है। दरअसल रणवीर अगले एक माह तक किसी भी फिल्म की सूटिंग नहीं कर पाएंगे। मुम्बई के एक अस्पताल में उनके हाथ की सर्जरी हुई है।
अपने मस्तमौला अंदाज के लिए परिचित रणवीर ने अपने फैंस के लिए अस्पताल से सर्जरी की लाइव तस्वीर अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर की है।
सर्जरी से पहले किए तीन ट्विट
पिछले दिनों राजस्थान में संजय लीला भंसाली निर्देशित फिल्म बाजीराव मस्तानी की शूटिंग के दौरान रणवीर के हाथ में चोट आ गई थी। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में रणवीर ने अपने बाएं हाथ का ऑपरेशन कराया। ऑपरेशन थिएटर से रणवीर ने लाइव ट्विट किया।
उन्होंने अपने पहले ट्वीट में सर्जरी करते हुए की फोटो शेयर की और ट्विट किया लाइव फ्रॉम ऑपरेशन थिअटर। अपने दूसरे ट्विट में उन्होंने लिखा कि जल्द ही वह बेहोश होने वाले हैं और अपने आखिरी ट्वीट में लिखा कि उनकी गर्दन पर इंजेक्शन लगाया गया है और उन्हें घबराहट हो रही है। सफल सर्जरी के बाद रविवार को रणवीर अस्पताल से घर आएंगे। डॉक्टर ने अगले एक माह तक उन्हें आराम करने की सलाह दी है।