फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Bollywood actor Malaika Arora hospitalized after a car accident in mumbai

हादसा: मलाइका अरोड़ा की कार का हुआ एक्सीडेंट, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती हुईं एक्ट्रेस

Sat, 02 Apr 2022 09:47 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Sat, 02 Apr 2022 09:47 PM IST
सार

जानकारी के मुताबिक मलाइका के ड्राइवर का इलाके में गाड़ी चलाते समय संतुलन बिगड़ गया और उनकी कार एमएनएस कार्यकर्ताओं की तीन गाड़ियों से टकरा गई।

विज्ञापन
Bollywood actor Malaika Arora hospitalized after a car accident in mumbai
मलाइका अरोड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा की कार का एक्सीडेंट होने के बाद अभिनेत्री को अस्पताल भर्ती कराया गया है। अभिनेत्री की कार मुंबई से सटे पनवेल इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हुई, जिसके बाद मौके पर मौजूद एमएनएस के कार्यकर्ताओं ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया। जानकारी के मुताबिक मलाइका के ड्राइवर का इलाके में गाड़ी चलाते समय संतुलन बिगड़ गया और उनकी कार एमएनएस कार्यकर्ताओं की तीन गाड़ियों से टकरा गई।

विज्ञापन

हादसे में अभिनेत्री की आंखों पर चोटें आई हैं, जिसके बाद उन्हें नवी मुंबई के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस बारे में मनसे पदाधिकारियों ने क्षेत्रीय समाचार वेबसाइट को जानकारी दी। मनसे पदाधिकारी जयराम लांगड़े के मुताबिक सभी कार्यकर्ता राज ठाकरे की सभा में शामिल होने के लिए पुणे से मुंबई जा रहे थे। इसी दौरान पनवेल के पास मलाइका की कार का संतुलन बिगड़ गया उनकी कार पदाधिकारियों की तीन गाड़ियों से टकरा गई।

विज्ञापन

 

अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा शनिवार दोपहर एक फैशन इवेंट में शामिल हुई थीं। इस दौरान उन्होंने इवेंट से अपनी तस्वीरें और वीडियोज भी इंस्टाग्राम पर शेयर की थीं। मलाइका बॉलीवुड का एक जाना- माना और लोकप्रिय चेहरा है। अभिनेत्री को उनके कुछ मशहूर डांस सॉन्ग जैसे छैया- छैया, माही वे, मुन्नी बदनाम आदि के लिए जाना जाता है। साथ ही एक्ट्रेस इंडियाज गॉट टैलेंट, इंडिया बेस्ट डांसर, झलक दिखलाजा जैसे टैलेंट शो में भी बतौर जज नजर आ चुकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

इसके अलावा अभिनेत्री इन दिनों बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर के साथ अपने रिलेशनशिप को लेकर भी सुर्खियों में रहती हैं। अभिनेत्री ने पहले बॉलीवुड एक्टर अरबाज खान से शादी की थी। इस शादी से दोनों का अरहान नाम का एक बेटा भी है, लेकिन साल 2017 में मलाइका और अरबाज का तलाक हो गया, जिसके बाद से ही अभिनेत्री अर्जुन कपूर को डेट कर रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed