फास्ट एंड फ्यूरियस में अली के रोल पर चल गई कैंची?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड के सितारे जब हॉलीवुड जाते हैं तो खूब चर्चा होती है कि वह फलां-फलां फिल्म में इंटरनेशनल स्टारकास्ट के साथ कंधे से कंधा मिलाते नजर आएंगे। परंतु जब फिल्म आती तो दर्शक निराश होते हैं। अमिताभ बच्चन और अनिल कपूर से लेकर मल्लिका शेरावत और नीतू चंद्रा जैसे ऐक्टरों के साथ यह हुआ है।
ताजा मामला है अली फजल का। 2013 में जब फास्ट एंड फ्यूरियस-7 की घोषणा हुई थी तब से तमाम बॉलीवुड कलाकारों के इसमें काम करने को लेकर अटकलें थीं। कहा गया कि निर्मात इसमें दीपिका पादुकोण और सोनम कपूर जैसी सेक्सी सुंदरियों को लेना चाहते हैं। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। अंत में अली फजल का नाम सामने आया जो फिल्म फुकरे से पहचान बनाने के बाद चर्चा में थे। अली ने इस फिल्म में काम किया है।
मिल रही बॉलीवुड एक्टर को बधाईयां
अब जब फिल्म गुरुवार को देश के करीब 2500 सिनेमाघरों में खूब धूमधाम से रिलीज हुई, अली के प्रशंसक हैरान हैं। लंबे समय से चर्चाएं थीं कि अली फिल्म के मुख्य कलाकारों में शामिल हैं। परंतु एक तो वह पोस्टर पर कहीं नहीं दिखे। फिर जब लोग उन्हें पर्दे पर देखने गए तो पता लगा कि इंटरवेल के बाद अली बमुश्किल दो-ढाई दृश्यों में हैं।
वह फिल्म में सफर नाम के गैराज मालिक बने हैं। यह जरूर है कि वह फिल्म की लीड कास्ट के साथ दिखे हैं। परंतु उनका रोल इतना छोटा है कि दर्शक संतुष्ट नहीं हो पाते। वैसे अली का कहना है कि फिल्म देख कर वह खुद चौंके है क्योंकि वेन डीजल जैसे दिग्गज ऐक्टर के साथ उनका रेसिंग का एक सीन पूरी तरह से गायब है। हालांकि अली इस बात से निराश नहीं हैं।
उनका कहना कि हॉलीवुड के शानदार ऐक्टरों के साथ काम करने का अनुभव उन्हें सदा याद रहेगा। अली का कहना है कि उन्हें पूरे भारत से लेकर लॉस एंजिल्स तक से तारीफ के फोन और ई-मेल आ रहे हैं।